- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
इंडियन आइडल 2020 के ग्रैंड प्रीमियर पर सायली के साथ संगीत पर झूमे नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण
मुंबई. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इस वीकेंड इंडियन आइडल 2020 का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड लेकर आ रहा है, जो इस साल का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और बेशक सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो बन गया है। इंडियन आइडल के ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड के दौरान एक कोविड फ्रंटलाइन वाॅरियर की बेटी सायली कांबले की मधुर आवाज ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्हें देखते हुए जज नेहा कक्कड़ और होस्ट आदित्य नारायण भी उनके साथ इस मस्ती में शामिल हो गए और मंच पर आकर कदम भी थिरकाए। इंडियन आइडल 2020 के इस ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड में उनके परफेक्ट मूव्स देखना सभी के लिए एक शानदार पल था।
सायली ने इससे पहले अपने गाला राउंड के दौरान एक शानदार परफॉर्मेंस दी थी और इसकी एक वजह यह भी थी कि उनकी सोसायटी के सदस्य और उनके दोस्त भी उनके सपोर्ट में डांस करने मंच पर आए थे और उन्हें बेस्ट ऑफ लक दिया था।
उनकी परफॉर्मेंस ने जजों को बहुत इम्प्रेस किया। उनकी तारीफ करते हुए जजों ने कहा, “आपके म्यूज़िकल नोट्स एकदम साफ हैं और आपने इतने अचूक ढंग से गाया कि इसमें आपकी प्रैक्टिस साफ दिख रही थी। इसमें संगीत के प्रति आपकी लगन साफ नजर आई। गॉड ब्लेस यू!”
यह सुनकर सायली खुशी से उछल पड़ीं और उन्होंने कहा, “मैं बेहद खुश हूं कि जजों ने मुझे इंडियन आइडल जैसे प्रतिष्ठित मंच पर गाने के काबिल समझा! मैं हमेशा से इस शो की फैन रही हूं और आज मैं इस मंच पर गा रही हूं, जो मुझे सपने की तरह लगता है! मेरे पिता मेरी प्रेरणा हैं, जिन्होंने पहले नौसेना में बड़ी बहादुरी से सेवाएं दी थीं और कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने एंबुलेंस ड्राइवर बनकर लोगों की जिंदगियां बचाने में मदद की।”


