- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आखिरकार इंतजार की घड़ियां हुई खत्म! नेहा पेंडसे एण्डटीवी के ‘भाबीजी घर पर हैं’ में भारत की चहेती अनिता भाबी का किरदार निभायेंगी
दर्शकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया! भारत की चहेती अनिता भाबी कौन बनेंगी, इस बात को लेकर हो रही जोरदार चर्चाओं और अटकलों पर अब विराम लग गया है। सारे अनुमानों को दरकिनार करते हुए, इस शो के मेकर्स, बिनेफर कोहली और संजय कोहली ने आखिरकार नेहा पेंडसे को एण्डटीवी के कल्ट शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ के लिये चुन लिया है। यह खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री इस शो में अनिता भाबी का किरदार निभायेंगी।
काफी लंबे इंतजार के बाद विभूति नारायण मिश्रा (आसिफ शेख) अपनी पत्नी से मिलेंगे। विभूति और इस नई गोरी मेम के बीच की यह केमेस्ट्री निश्चित रूप से मजेदार और दिलचस्प होने वाली है। और हां इस बीच अपनी प्यारी भाबी के आस-पास मंडराते मनमोहन तिवारी (रोहिताश गौड़) और उनकी मजेदार हरकतों को नहीं भूलना चाहिये।
शो में और जान लाने के लिये नेहा एक नये अवतार में नजर आने वाली हैं, जोकि ग्लैमर, ह्नयूमर और एंटरटेनमेन्ट की पूरी डोज देने के लिए तैयार है। इस शो से जुड़ने की अपनी उत्सुकता बयां करते हुए, नेहा पेंडसे कहती हैं, पिछले कई महीनों से इस बात को लेकर चर्चाएं और अटकलें जोर-शोर से चल रही थीं कि आखिर भारत की चहेती अनिता भाबी कौन बनने वाली है। दर्शक भी इस बात को लेकर उतने ही उत्साहित हैं। वे इस नई अनिता भाबी के बारे में और ज्यादा जानने के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
मैं इस कल्ट शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ का हिस्सा बनने के लिये काफी उत्सुक और खुश हूं। यह शो पिछले छह सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है! यह बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें कोई शक नहीं है कि वहां करने के लिये काफी कुछ है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक नई अनिता भाबी को भी उतना ही प्यार और दुलार देंगे।
मुझे शूटिंग शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है।’’ इस शो में अपनी भूमिका के बारे में बताते हुए नेहा कहती हैं, आगे काफी कुछ आने वाला है और अभी मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकती, ताकि दर्शकों के लिये आगे सरप्राइज बना रहे। लेकिन एक चीज है जिसका मैं आपको पूरा भरोसा दिला सकती हूं कि इसमें और भी ज्यादा जोश, तड़क-भड़क, हास्य और मस्ती होने वाली है!
इसके लिये आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा और उन एपिसोड्स को देखना होगा। तो इसी तरह अपना प्यार और दुआएं देते रहिये। साथ ही एण्डटीवी का अपना पसंदीदा शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ देखते रहिये, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10.30 बजे!’’
दर्शकों को ठहाकों के सफर पर ले जाने वाले माॅडर्न काॅलोनी के पड़ोसी, मिश्रा और तिवारी परिवार का कनेक्शन सिर्फ एक-दूसरे से ही नहीं बल्कि एक-दूसरे की पत्नियों से भी है! इस बात पर यकीन करते हुए कि दूसरी तरफ ज्यादा हरियाली है, विभूति और तिवारी एक-दूसरे की बीवियों का दिल जीतने की लगातार कोशिश करते रहते हैं। यदि आपने अब तक यह शो नहीं देखा है जो अब एक कल्ट बन चुका है तो आपको नहीं पता कि आपके हाथों से क्या छूट रहा है!


