- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नील भट्ट आगामी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने फुटबॉल कौशल से करेंगे दर्शकों को प्रभावित
यदि कोई एक खेल है, जो भारतीय क्रिकेट के अलावा खेलना पसंद करते हैं तो वह है दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल। सभी ने कई बार देखा होगा कि कैसे बॉलीवुड सितारे और भारतीय क्रिकेटर्स फुटबॉल खेलते हैं, वह खेल से जुड़े हैं और यहां तक कि देश में अधिक लोकप्रियता हासिल करने के लिए उन्होंने फुटबॉल खेल को बढ़ावा भी दिया है।
जब हम भारत में फुटबॉल और इसकी लोकप्रियता के बारे में बात करते हैं, तो हमारे पास प्रतिभाशाली टेलीविजन अभिनेता नील भट्ट हैं, जो अपने कॉलेज के दिनों में एक सक्रिय फुटबॉल खिलाड़ी थे और हाल ही में उन्हें अपने आगामी टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में अपने फुटबॉल कौशल का प्रदर्शन करने का मौका मिला। अपने आगामी शो के शुरुआती सीक्वेंस में, दर्शक नील के एक बिल्कुल अलग पक्ष की झलक देख पाएंगे क्योंकि वह इसमें फुटबॉल के खेल में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए नज़र आएँगे।
इंटर कॉलेज लॉ डिवीजन के राष्ट्रीय स्तर के चैंपियन, नील भट्ट जो कॉलेज में फुटबॉल खेलते थे, इस दौरान ख़ुशी के पलों को याद करते हुए उन्होंने कहा,“एक लम्बे समय बाद फुटबॉल खेलकर बहुत मज़ा आया, मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। सबसे अच्छी बात यह थी कि हम नैचुरल खेल खेल रहे थे, जिसमें गोल्स वास्तविक थे।
मैं बिलकुल नर्वस नहीं था या अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव नहीं था क्योंकि यह मेरे आगामी शो का शुरुआती क्रम था और न ही मैंने सीक्वेंस की शूटिंग से पहले प्रैक्टिस की, मैंने इस खेल में सिर्फ अपने कौशल और अनुभव का इस्तेमाल किया। मैं उस वक़्त एक अच्छा खिलाड़ी था और मुझे आश्चर्य था कि मुझमें आज भी वही फ्लो है।
अन्य सदस्य भी अच्छे थे, इसलिए यह बहुत अच्छा समय था। इसने मुझे अपने कॉलेज के दिनों की कई यादें महसूस कराई, जहां मैं डिफेंडर के रूप में नेशनल लेवल पर खेला। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस स्पेशल ओपनिंग सीक्वेंस की प्रामाणिकता का जरूर आनंद लेंगे और इसे महसूस करेंगे।”
कॉकरो और शाइका एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो एक आईपीएस अधिकारी विराट चौहान की कहानी है जो अपने प्यार और कर्तव्य के बीच जूंझते दिखाई देंगे। विराट (नील द्वारा अभिनीत किरदार) को पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा द्वारा अभिनीत किरदार) से प्यार है, लेकिन अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण और अपने कर्तव्य को पूरा करने के प्रयास में, उसे एक शहीद की बेटी (आयशा सिंह द्वारा अभिनीत किरदार) से शादी करनी पड़ती है। इस शो में किशोरी शहाणे, संजय नार्वेकर, मिलिंद पाठक और शैलेश दातार जैसे लोकप्रिय कलाकार भी निर्णायक भूमिका में नज़र आएँगे।


