- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
नेटाफिम इंडिया ने भारत में नेक्स्ट जेनरेशन फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए फ्लेक्सनेट को लॉन्च किया
जमीन के ऊपर और नीचे ड्रिप इरिगेशन सिस्टम के लिए पाइपिंग सॉल्यूशन, सही मायने में #FarmingSimplified यानी खेती को आसान बनाता है, साथ ही इससे मजदूरी पर होने वाले खर्च में 30% तक की कमी आती है ~
Mumbai. सिंचाई के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली देश की अग्रणी कंपनी, नेटाफिम इंडिया ने फ्लेक्सनेट™ को लॉन्च किया है – यह सिंचाई के लिए एक क्रांतिकारी समाधान है, जो जमीन के ऊपर और नीचे मेनलाइन एवं सब-मेनलाइन पाइपिंग के साथ ड्रिप इरिगेशन का बेहतरीन साधन उपलब्ध कराता है, और यह भारतीय किसानों के लिए #FarmingSimplified, यानी खेती को आसान बनाता है।
कई सुविधाओं वाले इस पाइपिंग सॉल्यूशन का इस्तेमाल रबी एवं खरीफ़ फ़सलों व् सब्जियों की खेती में किया जा सकता है। इसके अलावा जहा ड्रिप द्वारा लाइन पदत्ति से लगाने वाली फसलों में इसका उपोयग किया जा सकता है । नेटाफिम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री रणधीर चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस प्रोडक्ट को लॉन्च किया और देश भर के 25 लाख किसानों ने इस कार्यक्रम को देखा।
पोर्टेबिलिटी और सुविधा की बात की जाए, तो नेटाफिम का फ्लेक्सनेट™ पारंपरिक तौर पर इस्तेमाल होने वाले पीवीसी से बिल्कुल अलग और बेहतर है, साथ ही इस ट्यूबिंग सिस्टम को समतल तरीके से बिछाया जा सकता है। इस प्रोडक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि, बेहद हल्का और अधिक मजबूत होने की वजह से इसे इंस्टॉल करना काफी आसान है तथा इसका उपयोग किसानों के लिए बेहद फ़ायदेमंद है।
कम वजन, जरूरत के अनुसार आउटलेट लगाने की सुविधा और खास तौर पर डिज़ाइन किए गए ड्रिपलाइन कनेक्टर्स की वजह से, किसान अपने खेतों में इन पोर्टेबल पाइप को आसानी से बिछा सकते हैं और इसे निकालकर दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं। पारंपरिक पीवीसी और जमीन के ऊपरी सतह पर लगाने वाले पाइप इंस्टॉलेशन की तुलना में इसके इंस्टॉलेशन में काफी कम समय लगता है, साथ ही इंस्टॉल करने पर होने वाले खर्च में 30% तक की कमी आती है।
पेटेंट कराई गई सामग्रियों के इस्तेमाल तथा वीविंग टेक्नोलॉजी की मदद से यह प्रोडक्ट बेहद टिकाऊ बन जाता है। यह काफी मजबूत और लचीला भी है, जिसकी वजह से इसे मोड़कर आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इससे अच्छी तरह जुड़े हुए कनेक्टर्स डिस्ट्रीब्यूशन पाइप तथा दूसरे पाइप के बीच कनेक्शन को पूरी तरह सुरक्षित बनाते हैं, जिनसे रिसाव नहीं होता है। इस तरह सिंचाई की क्षमता बढ़ जाती है, और पूरे खेत में पानी के एक समान वितरण से फसल की पैदावार भी बेहतर होती है।
यह अत्याधुनिक पाइपिंग सिस्टम किसानों के लिए सिंचाई का बेहद शानदार माध्यम है, जो स्मार्ट होने के साथ-साथ टिकाऊ भी है। इसमें प्रीमियम पॉलीप्रोपाइलीन सामग्री का इस्तेमाल किया गया है जो प्रोडक्ट को अपने स्थान से खिसकने नहीं देता है, और बेहद खराब मौसम में भी यह अपने स्थान पर टिका रहता है। पेटेंट कराए गए आउटलेट्स और पाइप के बीच एकदम सही सीलिंग की वजह से रिसाव नहीं होता है।
जिससे खर-पतवार में कमी आती है तथा खेतों में कहीं भी अनावश्यक पानी जमा नहीं हो पाता है, और इस तरह सालों-साल शानदार प्रदर्शन की गारंटी मिलती है। इसमें पूरी लाइन ब्रांचिंग की सुविधा के साथ-साथ लैटरल कनेक्टर्स मौजूद है, जो सभी नेटाफिम सिस्टम के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। सफ़ेद रंग की वजह से यह ज्यादा गर्म नहीं होता है, साथ ही यह बहुत अधिक रसायनों एवं यूवी किरणों को आसानी से सहन कर सकता है।
नेटाफिम इंडिया का फ्लेक्सनेट™ सॉल्यूशन 2 इंच से लेकर 5 इंच तक के व्यास में उपलब्ध है, और इसके साथ पाइप वाल्व, ड्रिपलाइन कनेक्टर, पाइप कनेक्टर तथा पंचर किट भी मिलता है। सब-मेनलाइन का आउटपुट क्रमशः 2.5 (ढाई), 4, 5 और 6 फीट के अंतराल के साथ उपलब्ध है। सब-मेनलाइन के आखिरी सिरे पर लगे कैप को बंद करने तथा सफाई के लिए खोलने की सुविधा भी मौजूद है।
इसमें पूरी लाइन ब्रांचिंग की सुविधा के साथ-साथ लैटरल कनेक्टर्स मौजूद है, जो सभी नेटाफिम सिस्टम के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। अगर किसी भी वजह से यह पाइप पंचर हो जाए, तो पंचर किट की मदद से बड़ी आसानी से इसकी मरम्मत की जा सकती है, और इसमें आपको किसी की सहायता नहीं लेनी पड़ती है। सिंचाई के बाद इस हल्के और मजबूत पाइपिंग सॉल्यूशन को आसानी से निकाला जा सकता है और घर में कहीं भी रखा जा सकता है।
लॉन्च के अवसर पर नेटाफिम इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री रणधीर चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, “नेटाफिम इंडिया ने भारतीय किसानों को खेती के लिए अत्याधुनिक और बेजोड़ समाधान उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। हालांकि भारत में बड़े पैमाने पर छोटे-छोटे खेतों में खेती की जाती है, लेकिन इसके बावजूद हम नहीं चाहते हैं कि हमारे देश के किसान खेती में नई-नई टेक्नोलॉजी को अपनाने का अवसर चूक जाएं। हमने #FarmingSimplified, यानी खेती को आसान बनाने के उद्देश्य के साथ फ्लेक्सनेट™ इस पाइपिंग सॉल्यूशन की टेक्नोलॉजी बेमिसाल है, जिसका उद्देश्य किसानों की मदद करना है ताकि वे खेतों में अपनी मर्ज़ी से फसल उगा सकें।”
नेटाफिम इंडिया ने फ्लेक्सनेट™के लॉन्च के माध्यम से अगले एक साल के दौरान 1 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई का साधन उपलब्ध कराने तथा पूरे भारत में 50,000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश में कंपनी ने 5-10% अतिरिक्त किसानों तक पहुंचने तथा ~1,400 हेक्टेयर खेतों में सिंचाई का साधन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।


