- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नेटफ्लिक्स ने अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म ‘मिन्नाल मुरली’ की घोषणा की
इस सबसे बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फिल्म में टोविनो थॉमस बिजली की तरह चमकेंगे
मुंबई, 06 सितंबर, 2021: सुपरनैचुरल ताकत, और इसका उपयोग बुराई से लड़ने और दुनिया को बचाने के लिए – सुपरहीरो से कौन प्यार नहीं करता? नेटफ्लिक्स पर साल की सबसे बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्मों में से एक ‘मिन्नाल मुरली’ का दुनिया भर में प्रीमियर होने जा रहा है। वीकेंड ब्लॉकबस्टर्स (सोफिया पॉल) द्वारा निर्मित, इस ऐक्शन फिल्म मिन्नाल मुरली का निर्देशन बेसिल जोसेफ ने किया है।
अपकमिंग सुपरहीरो फिल्म में मलयालम आइकन, टोविनो थॉमस सुपरहीरो ‘मिन्नाल मुरली’ के रूप में दिखाई देंगे। यह एक साधारण आदमी से सुपरहीरो बने मुरली की कहानी है, जिसे बिजली का झटका लगता है और इससे उसे विशेष शक्तियां मिल जाती हैं। फिल्म में गुरु सोमासुंदरम, हरिश्री अशोकन और अजू वर्गीस भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रशंसकों को अपने नए पसंदीदा सुपरहीरो से मिलने का मौका देते हुए, फिल्म का प्रीमियर तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी और अंग्रेजी में डब होगा।
फिल्म के बारे में अपने उत्साह को साझा करते हुए, निर्देशक बेसिल जोसेफ ने कहा: “हम एक ऐसा सुपरहीरो बनाना चाहते थे, जिससे लोग भावनात्मक स्तर पर जुड़ सकें और उससे कनेक्ट कर सकें। हालांकि एक सुपरहीरो फिल्म का सार एक्शन है, हमारे वास्तविक प्रयास एक मजबूत कथा पर केंद्रित है जो एक्शन का समर्थन करते हुए अपने दम पर खड़ा हो सके। फिल्म वास्तव में रोमांचक होने वाली है और मैं इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। यह पूरी टीम के लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है और मुझे खुशी है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।”
वीकेंड ब्लॉकबस्टर्स की सोफिया पॉल ने फिल्म के निर्माण के बारे में बात करते हुए कहा, “एक निर्माता के रूप में, यह मेरा सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन संतुष्टिदायक अनुभव था। मुझे इस यात्रा पर गर्व है। हम इस ‘स्थानीय’ सुपरहीरो – मिन्नाल मुरली के लिए अभिनेताओं, तकनीशियनों और प्लेटफार्मों की सर्वश्रेष्ठ टीम को एक साथ लाए हैं। यह सुपरहीरो फिल्म भाषाओं से परे है, मूल रूप से, यह भावनाओं और परिस्थितियों की एक मानवीय कहानी है। मैं मिन्नाल मुरली को लेकर बहुत उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मुझे खुशी है कि हमें उनकी अपकमिंग मलयालम फिल्म पर नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी करने का अवसर मिला। मिन्नाल मुरली तो बस शुरुआत है।”
मिन्नाल मुरली की भूमिका निभाने के अनुभव के बारे में, टोविनो थॉमस ने कहा, “मैं शुरू से ही मिन्नाल मुरली के किरदार से जुड़ा हूं और इसके लिए प्रतिबद्ध हूं। मैंने अपना सारा समय अपने निर्देशक के साथ संवाद करने में बिताया ताकि सर्वोत्तम परिणाम सुनिश्चित किया जा सके और मिन्ना मुरली को बनाने में काफी काम किया। मैंने बहुत कुछ सीखा है और मैं आभारी हूं कि इस अजीब समय के दौरान, लोग अभी भी नेटफ्लिक्स के माध्यम से अपने घरों में बैठकर सिनेमा की सराहना कर सकते हैं, मुझे उम्मीद है कि फिल्म देखने वाला हर कोई मिन्नाल मुरली को उतना ही प्यार करता है जितना मैं करता हूं।
प्रतीक्षा राव, निर्देशक, फिल्म्स और लाइसेंसिंग, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, “मलयालम सिनेमा ने दर्शकों को स्टोरीटेलिंग और अविश्वसनीय फिल्म निर्माण शिल्प के साथ आकर्षित किया है। जैसा कि हमने अलग-अलग तरह की मलयालम कहानियों को शामिल करने के लिए अपनी फिल्म स्लेट का विस्तार किया है, नेटफ्लिक्स फिल्म के रूप में बहुप्रतीक्षित, मिन्नाल मुरली को लाने के लिए उत्साहित हैं। टोविनो थॉमस द्वारा अभिनीत यह निश्चित तौर पर देखी जाने वाली स्थानीय सुपरहीरो की कहानी हर जगह दर्शकों का मनोरंजन करेगी।


