- नई अनुमति और संशोधित पार्किंग लेआउट के साथ जारी रहेगा ‘ढोली तारा 5.0’, सुरक्षा व सुविधाओं पर विशेष जोर
- “I Feel Really Proud to Be Part of Something That Could Make a Difference to India”: Varun Dhawan on His Investment in Better Nutrition
- Mrunal Thakur gets roped in as the brand ambassador for NuHome!
- Heists, High-Speed Chases, Unbreakable Friendships, and a Criminal Startup: Prime Video Unveils the Trailer of Chaar Yaar, an Exciting Crime Drama Set in Mumbai in the Early 2000s
- Kon Yashwant Pansare? Review: An Engaging Marathi Courtroom Drama Elevated by Strong Performances
नेटफ्लिक्स ने 17 आगामी ओरिज़नल्स की सूची का अनावरण किया
आज नेटफ्लिक्स ने 17 ओरिज़नल स्टोरीज़ का अनावरण किया, जिनमें छः नई फिल्में और दो नई सीरीज़ शामिल हैं। थ्रिलर, रोमांटिक काॅमेडी से लेकर लाईटहर्टेड ड्रामा तक मनोरंजक कहानियों का यह अतुलनीय व विस्तृत कलेक्शन नेटफ्लिक्स पर आने वाले महीनों में लाॅन्च होगा।
मोनिका शेरगिल, वीपी कंटेंट, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा, ‘‘हम विभिन्न फाॅर्मेट्स व शैलियों में अपनी स्टोरीज़ की श्रृंखला लाॅन्च करके काफी उत्साहित हैं। हमारे सदस्यों की अद्वितीय रुचियां, मूड व जरूरतें हैं। वो कभी मजेदार काॅमेडी देखना पसंद करते हैं, तो कभी रोमांचक थ्रिलर, जो उनके दिल की धड़कनें बढ़ा दे।
हमें प्रतिष्ठित व उभरते हुए स्टोरीटेलर्स व प्रोड्यूसिंग पार्टनर्स द्वारा निर्मित इन कहानियों को प्रस्तुत करने पर गर्व है। दुनिया की सबसे बेहतरीन स्टोरीज़ एवं लाईसेंसयुक्त टाईटल्स के हमारे तेजी से बढ़ते सलेक्शन के साथ हम अपने सदस्यों को नेटफ्लिक्स पर रोज कुछ न कुछ नया प्रस्तुत करना चाहते हैं।’’
नेटफ्लिक्स पर छः नई फिल्मों में हैं – मल्टीस्टारर लूडो, जो एक काॅमेडी ड्रामा है। इसमें चार लोगों की जिंदगी एक दूसरे के साथ टकरा जाती है (इसमें मुख्य भूमिका अभिषेक ए. बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य राय कपूर, फातिमा साना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और पियर्ले माने निभा रहे हैं)।
तोड़बाज परिवर्तन की एक इमोशनल स्टोरी है, इसमें संजय दत्त मूख्य भूमिका में हैं। क्राईम थ्रिलर रात अकेली है में राधिका आप्टे, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आदित्य श्रीवास्तव, तिग्मांशु धुलिया, निशांत डाहिया और श्वेता त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में हैं। डाॅली किट्टी और वो चमकते सितारे दो कज़िंस एवं स्वतंत्रता पाने की उनकी चाहत की कहानी है।
इसमें कोंकना सेन शर्मा एवं भूमि पेड़नेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रोमांटिक काॅमेडी गिनी वेड्स सनी में यामी गौतम और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में हैं तथा अवार्ड विनिंग एनिमेटेड रोमांस फिल्स बाॅम्बे रोज़ पहली भारतीय एनिमे-रु39यान फिल्म है, जो वेनिस क्रिटिक्स वीक का शुभारंभ करने के लिए चुनी गई।
नेटफ्लिक्स पर आगामी फिल्मों में कुछ बेहतरीन एवं दिलचस्प कहानियों में शामिल हैं – गुंजन सक्सेनाः द कारगिल गर्ल, जिसमें जान्ह्वी कपूर, पंकज त्रिपाठी, अंगद बेदी, विनीत कुमार, मानव विज़ और आयशा रजा मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में हैं। डिस्फंकशनल फैमिली ड्रामा, त्रिभंगा- टेढ़ी मेढ़ी क्रेज़ी में काजोल, तान्वी आज़मी एवं मिथिला पलकर हैं।
पंजाब के एक गांव का हाॅरर स्टोरी सेट, काली खूही में शबाना आज़मी, सत्यदीप मिश्रा, संजीदा शेख और रिवा अरोड़ा हैं। सीरियस मैन मनु जोसेफ के नाॅवल पर आधारित एक व्यंगात्मक ड्रामा है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नासर, श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिकाओं में हैं। क्लास ऑफ ’83 एक पुलिस ड्रामा है, जिसमें बाॅबी देओल, भूपेंद्र जडावत, हिते-रु39या भोजराज और अनूप सोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। एक अद्वितीय व मनोरंजक डार्क काॅमेडी एके वर्सेस एके में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप हैं।
दो नई आकर्षक सीरीज़ हैं-ं एक युवा व्यस्क रोमांस, मिसमैच्ड, जिसमें प्राजक्ता कोली एवं रोहित सराफ हैं। यह संध्या मेनन की किताब ‘व्हेन डिंपल मेट ऋषि’ पर आधारित है। स्विटेबल ब्वाॅय विक्रम सेठ की आलोचकों द्वारा सराही गई किताब पर आधारित है। इसमें ईशान खट्टर, तब्बू, तान्या माणिकतला, रसिका दुग्गल, शहाना गोस्वामी और राम कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं।
यह अमेरिका और कनाडा को छोड़कर नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया में उपलब्ध होगी। इनके साथ अन्य आगामी सीरीज़ हैं -ंउचय मसाबा मसाबा, जिसमें मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता नील भूपालम के साथ दिखाई देंगे। बाॅम्बे बेगम्स एक समकालीन ड्रामा है, जिसमें पूजा भट्ट, अमृता सुभाष, शहाना गोस्वामी, प्लेबिता बोरठाकुर और आध्या आनंद हैं। फन ड्रैमेडी भाग बेनी भाग का नाम पहले मेसी था। इसमें स्वरा भास्कर, रवि पटेल, डाॅली सिंह और वरुण ठाकुर दिखाई देंगे।


