- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
नेटिज़न्स ने फ़िल्म ‘योद्धा’ के गाने ‘जिंदगी तेरे नाम’ में वर्सेटाइल पावरहाउस राशि खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी को कर रहे हैं पसंद !
एक्शन ड्रामा फ़िल्म ‘योद्धा’ का गाना ‘जिंदगी तेरे नाम’ पहले से ही इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने में वर्सेटाइल पावरहाउस राशि खन्ना और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच उनकी शानदार केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। दिल छू लेने वाला ट्रैक, जो हाल ही में रिलीज़ हुआ था, आपको विशाल मिश्रा की सौलफूल वॉइस और कम्पोजीशन में प्यार और तारीफ के एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाता है।
जैसे ही गाना रिलीज़ हुआ, नेटिज़न्स सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में आ गए और दोनों के लिए दिल खोलकर प्यार बरसाने लगे। ‘जिंदगी तेरे नाम’ गाने पर ऑडियंस के रिएक्शन इस बात का सबूत है कि राशि और सिद्धार्थ की जोड़ी पहले से ही हिट है।
एक फैन ने कॉमेंट किया, “व्हाट ए ब्यूटीफुल केमिस्ट्री”, जबकि दूसरे ने लिखा, “नाइस सॉन्ग.”
फ़िल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ यंग पैन-इंडिया स्टार राशि खन्ना नजर आएंगी। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित, ‘योद्धा’ 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो, राशि की अगली थिएट्रिकल रिलीज़ में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ और विक्रांत मैसी के साथ ‘टीएमई’ शामिल हैं।


