- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
अपने अहंकार को कभी रिश्तों के आड़े नहीं आने देना चाहिए : सुचिता त्रिवेदी
मुम्बई : अहंकार कई रिश्तों को बिगाड़ देता है! आपका अहम सिर्फ रोमांटिक रिश्ते ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि परिवारों में दरार भी पैदा कर देता है। इसमें टकराव की बड़ी वजह यह होती है कि लोग किसी भी स्थिति को दूसरों के नजरियों से देखना ही नहीं चाहते!
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘इंडियावाली मां’ दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है क्योंकि यह शो ना सिर्फ सामयिक है बल्कि मनोरंजक भी है। यह शो ऐसे मुद्दे उठाता है, जो दर्शकों से सीधे जुड़ते हैं। इस शो की वर्तमान कहानी में दिखाया जा रहा है कि भले ही सबको लगता है कि रोहन और चीनू एक दूसरे के लिए ही बने हैं, लेकिन अपने विचित्र अहंकारों के चलते उनका रोमांस उलझनों में फंस जाता है।
उन्हें इस उलझन से बाहर निकालने के लिए रोहन की मां काकू, जिसका रोल प्रतिभाशाली एक्ट्रेस सुचिता त्रिवेदी निभा रही हैं, अब मामला अपने हाथों में लेने का फैसला करती हैं। जहां काकू इस शो में इन दोनों के बीच की बिगड़ी बना रही हैं, वहीं सुचिता का भी अपना एक व्यक्तिगत अनुभव है।
इस बारे में बताते हुए सुचिता ने कहा, “मैं मजबूती से इस बात को मानती हूं कि यदि हम अपने अहम पर ध्यान नहीं देते, तो ये हमारी जिंदगी में, खासतौर से हमारे करीबी रिश्तों में भारी उथल-पुथल पैदा कर देता है। इसलिए सच्ची खुशी के लिए हमें विनम्र और संवेदनशील बनना चाहिए। इस शो में रोहन और चीनू के अपने-अपने उतार-चढ़ाव हैं और इसके पीछे उनके अहम की बड़ी भूमिका रही है।
ऐसे में पैरेंट्स और बड़े होने के नाते उन्हें सही दिशा दिखाना और अहंकार की धुंध से परे देखने में मदद करना हमारी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि इस शो के साथ हम अपने दर्शकों को एक सही संदेश दे पा रहे हैं और किसी ना किसी तरह उनके विचारों को प्रेरित कर रहे हैं।“
जहां इस शो के वर्तमान ट्रैक में काकू और हंसमुख का गुजरे जमाने का अनमोल प्यार दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसकी तुलना रोहन और चीनू के खराब रिश्तों से की जा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पैरेंट्स इन प्रेमियों को किस तरह मिलाएंगे।


