- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नया देसी-एनीमेशन चैनल जैम्बो पर शुरू हो रही है पहली वेब- सीरीज ‘नमूने’
इस चैनल के साथ पॉकेट ऐसेस कर रहा है युवा वयस्क एनिमेटेड कंटेंट में प्रवेश
राष्ट्रीय, 18 th मई 2020: पॉकेट ऐसेस, भारत की यह अग्रणी डिजिटल मनोरंजन कंपनी युवा वयस्कों के लिए लेकर आ रही है खास देसी-एनीमेशन चैनल जैम्बो और इसके साथ ही यह कंपनी एनीमेशन क्षेत्र में प्रवेश कर रही है।
एनीमेशन केवल बच्चों के लिए होता है इस पुरानी सोच को बदलते हुए जैम्बो पर पहले ही हल्के-फुल्के एनिमेटेड वीडियोज् की लाइब्रेरी बनायीं गयी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे हिंदी भाषिक क्षेत्रों में युवा वयस्क दर्शकों को यह वीडियोज् खूब पसंद आएंगे।
अब इस चैनल पर भारत की पहली देसी- एनिमेटेड कॉमेडी वेब-सीरीज नमूने प्रकाशित की जा रही है। यूट्यूब पर 16 मई 2020 से दर्शक इस वेब-सीरीज का लुफ्त उठा सकते हैं।
काल्पनिक शहर भांडीपुर में घट रही नमूने कहानी है सुरेश (सेश) और नीरज की जो आईआईआईटी भांडीपुर इस इंजीनियरिंग कॉलेज के होस्टल में रूममेट्स हैं लेकिन उनके व्यक्तित्व अलग-अलग हैं। सेश आलसी फिर भी बुद्धिमान है और नीरज हद से ज्यादा आज्ञाकारी और अपने तरीकों पर अटल भी है।
उनके साथ होस्टल रूम में अंकित भी है जो बोलने वाली छिपकली है। सेश और नीरज के कमरे को अंकित अपनी जायदाद मानता है और नीरज के जिंदगी में कायदे-नियमों से चलने के सिद्धांतों की हँसी भी उड़ाता है। मजा तो तब आता है जब अंकित सेश को नीरज का मजाक उड़ाने के लिए उकसाता है।
सीरीज में आगे हम देखते हैं कि सेश और अंकित के (गलत) मार्गदर्शन पर नीरज कॉलेज जीवन के उतार-चढ़ावों पर सवांर पहली बार जिंदगी से समझौता कर लेता है।
चैनल और सीरीज के शुरू होने के बारे में पॉकेट ऐसेस के संस्थापक श्री. अश्विन सुरेश ने बताया, युवा वयस्कों के लिए देसी-एनीमेशन के बारे में आज तक किसी ने सोचा ही नहीं। हम मानते हैं कि इस शैली में काफी क्षमता है और इसे अर्थपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। लोगों की बोरियत को कम करने के हमारे मिशन को पूरा करते हुए हमने जैम्बो की शुरूआत की है जो हिंदी-भाषिक दर्शकों के लिए रोज एनिमेटेड कॉमेडी का डोस लेकर आएगा।
हमारी पहली लॉन्ग-फॉर्म आईपी नमूने के जरिए हम और ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं, एक मजबूत मल्टी- सीजन फ्रैंचाइज़ी बनाना चाहते हैं और लोकप्रिय पात्रों की अनोखी दुनिया विकसित करना चाहते हैं।
इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिकटॉक पर आप जैम्बो चैनल देख सकते हैं। 2020 में 4 एनिमेटेड वेब- सीरीज बनाने का निर्णय चैनल ने लिया है।
तनाव और बोरियत भरे इन दिनों में कुछ हल्का-फुल्का मनोरंजन चाहते हो तो जैम्बो के यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पेजेस पर जरूर जाइए।


