- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नये फीचर्स से इंटरनेट आधारित वैवाहिक सेवाओं में आयेगा बदलाव
भोपाल . दुनिया की सबसे बड़ी गैर-लाभकारी वैवाहिक वेबसाइट फ्रीमेट्रिमोनी डॉट कॉम ने इस साइट पर दो महत्वपूर्ण विशेषताएं जोड़ने की घोषणा की है, जो एक उपयुक्त जीवनसाथी चुनने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगी।
नई क्रांतिकारी विशेषताओं में “नो डाउरी डिमांड“ फिल्टर और “फैमिली टाइप“ प्रीफरेंस यानी वह संयुक्त परिवार है या एकल परिवार, यह जानने की सुविधा प्रदान की है। इससे उपयुक्त वर को शॉर्टलिस्ट करने में आसानी रहेगी। ये दोनों फिल्टर दुल्हन के परिवार की इच्छानुसार उपयुक्त और सही उम्मीदवारों को छांटने में महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं।
भारत में जब शादी की बात आती है, तो दहेज एक बड़ी सामाजिक बुराई के रूप में सामने आता है। विवाहित जीवन में ससुराल के हस्तक्षेप के कारण होने वाले विवाद भी बढ़ रहे हैं। किसी के जीवन पर अन्य किसी मामले की तुलना में वैवाहिक निर्णय का सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है।
इसके अलावा, व्यक्तिगत परिवार वाले सेटअप की तुलना में, संयुक्त परिवार वाले सेटअप में दहेज की मांग अधिक होती है। संयुक्त परिवार का कांसेप्ट अतीत में सफल रहा होगा, लेकिन मौजूदा युवाओं की मानसिकता अलग होने के कारण अब ऐसा नहीं रहा।
इसलिए, आधुनिक समय की लड़कियां ऐसे जीवनसाथी चाह रही हैं, जो दहेज की मांग नहीं करते हैं या विवाह के बाद स्वतंत्र रूप से जीने का विकल्प चुनते हैं। मंगनी के ये पहलू एक लंबे, प्रेमपूर्ण और सफल विवाहित जीवन को सुनिश्चित करते हैं, जिसमें झगड़े और हस्तक्षेप नहीं होते हैं।

फ्रीइंडियनमेट्रिमोनी डॉट कॉम के संस्थापक, राजाकुमार ने कहा, “फ्री इंडियन मैट्रिमोनी को विवाह जैसे महान कार्य से जुड़ने की खुशी है और यह आम जनता को मुफ्त सेवाएं प्रदान करने के प्रयास जारी रखेगी। हमारा मानना है कि दहेज की मांग न होने और परिवार की स्थिति वाले प्रीफरेंस फिल्टर आज की युवतियों को अपनी पसंद का वर चुनने में मददगार साबित होंगे।“
उन्होंने आगे कहा, “इसके अलावा, अपने प्रयासों को जारी रखते हुए, हम एक नया फीचर शुरू करने की योजना बना रहे हैं जो दूल्हा और दुल्हन दोनों को उनके चरित्र का मूल्यांकन करने के लिए शॉर्टलिस्ट किये गये प्रोफाइल में प्रश्नावली भेजने की अनुमति देगा। प्रदान की गई जानकारी हमारे डेटाबेस में जीवन भर सुरक्षित रहेगी और यदि आवश्यक हो तो भविष्य में संदर्भ के लिए उपलब्ध होगी।”
यह सुविधा दोनों पक्षों को कदम आगे बढ़ने से पहले, एक-दूसरे के बारे में अधिक जानकारी पाने में मदद करेगी। ऐसा देखा गया है कि विवाह के किसी भी संबंध में विवाह से पहले तय हुए पॉइंट्स को बाद में भुला दिया जाता है या उनका कड़ाई से पालन नहीं किया जाता है।
अरेंज मैरिज की प्रकृति ही ऐसी है कि लोग दूर तक की नहीं सोचते हैं और न ही भविष्य के संदर्भ के लिए सहमति के बिंदुओं को रिकॉर्ड करते हैं। वैवाहिक खोज के शुरुआती चरण के दौरान ही सूचनाओं के आदान-प्रदान की इस विशेषता से जोड़े को स्वाभाविक रूप से इन चर्चा बिंदुओं पर बात करने में आसानी रहेगी।
फ्रीइंडियनमेट्रिमोनी डॉट कॉम, भारत की सर्वश्रेष्ठ गैर-लाभकारी वैवाहिक वेबसाइट है, जिसे एक सरल उद्देश्य के साथ स्थापित किया गया है – वह यह कि अपने सपने के जीवन साथी को खोजने के लिए एक निःशल्क मंच प्रदान करना। 2010 में लॉन्च हुआ, फ्री इंडियन मैट्रीमोनी मैच-मेकिंग के स्पष्ट साधन प्रदान करता है और मुफ्त में असीमित मैट्रिमोनी सेवाएं प्रदान करता है।


