- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इंदौर में दांतों के इलाज के नए तरीकों पर मंथन, देशभर के विशेषज्ञ पहुंचे
आईडीए एमपी स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2026 का विधिवत शुभारंभ आज, उप मुख्यमंत्री और मंत्री रहेंगे मौजूद
इंदौर। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) मध्य प्रदेश स्टेट द्वारा आयोजित 43वें आईडीए एमपी स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2026 की शुरुआत शुक्रवार को प्री-कॉन्फ्रेंस कार्यक्रमों के साथ हो गई। पहले दिन इंदौर के विभिन्न डेंटल कॉलेजों और अस्पतालों में आधुनिक दंत चिकित्सा से जुड़े प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिनमें देश के अलग-अलग शहरों से आए दंत विशेषज्ञों ने भाग लिया।
वी-वन हॉस्पिटल, इंडेक्स डेंटल कॉलेज, राऊ डेंटल कॉलेज और मॉडर्न डेंटल कॉलेज में आयोजित प्री-कॉन्फ्रेंस कोर्स के दौरान डॉ. अभिषेक, डॉ. रोहन भट्ट, डॉ. वैभव तिवारी, डॉ. हर्ष शाह और डॉ. हरप्रीत सिंह ने दांतों के इलाज से जुड़ी आधुनिक तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। बेंगलुरु, मुंबई, पटना और कोलकाता से आए दंत चिकित्सकों की टीम ने क्लीनिकल प्रैक्टिस से जुड़े विषयों पर अनुभव साझा किए। बड़ी संख्या में आईडीए से जुड़े दंत चिकित्सकों ने इन सत्रों में भाग लिया। आयोजन समिति के अनुसार सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ शनिवार 17 जनवरी को शाम 5 बजे होटल एसेंटिया लग्जरी, इंदौर में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ राजेश मिश्रा और डॉ. हितेंद्र बाजपेयी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. सुमीत जैन ने बताया कि शनिवार और रविवार को सम्मेलन के मुख्य सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में डिजिटल डेंटिस्ट्री, थ्री डी इमेजिंग, इम्प्लांटोलॉजी, लेजर तकनीक, क्लियर अलाइनर उपचार, एंडोडॉन्टिक्स, पीडियाट्रिक और कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
वैज्ञानिक अध्यक्ष डॉ. मधुर नवलानी ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य केवल दंत चिकित्सकों को नई जानकारी देना नहीं, बल्कि आम लोगों में दंत और मुख स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना भी है। आयोजन सह-अध्यक्ष डॉ. अमित रावत ने कहा कि सम्मेलन में इलाज को अधिक सुरक्षित, सटीक और मरीजों के लिए सुविधाजनक बनाने से जुड़े पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आयोजन सचिव डॉ. आदित्य मंगल, कोषाध्यक्ष डॉ. सुरुचि सिसोदिया, संयुक्त सचिव डॉ. योगेंद्र साबू , रजिस्ट्रेशन कमेटी चेयरमैन डॉ. सत्यजीत टेकाड़े, और कॉन्फ्रेंस सचिव डॉ. अनिमेष अग्रवाल (जबलपुर) सहित आईडीए एमपी स्टेट की पूरी टीम सम्मेलन को सफल बनाने में जुटी हुई है। यह कॉन्फ्रेंस दंत चिकित्सा के क्षेत्र में नए ज्ञान और तकनीक को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


