- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर से पहले ‘सेल्वी’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है। पोस्टर में अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस अंजलि पाटिल नजर आ रही हैं, जो फिल्म में टाइटल किरदार यानी ‘सेल्वी’ की भूमिका निभा रही हैं। तमिल भाषा की यह ड्रामा फिल्म 31वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के प्रतिष्ठित विजन – एशिया सेक्शन में चुनी गई सिर्फ दो भारतीय फिल्मों में से एक है।
डेब्यू फिल्ममेकर सेलैश रत्नाकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘सेल्वी’ की कहानी सेल्वी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अंजलि पाटिल ने निभाया है। सेल्वी एक प्रवासी होम-केयर नर्स है, जो अमीरों के घरों के भीतर एक बेहद मुश्किल और बेरहम जिंदगी से जूझ रही है। उसके काम में कभी 12 घंटे तो कभी 72 घंटे तक चलने वाली थका देने वाली शिफ्ट्स शामिल हैं। ऐसे में उसके पास न आराम के लिए वक्त बचता है, न अपनी मर्जी से जीने की आजादी और न ही नौकरी की चारदीवारी से बाहर अपनी जिंदगी के लिए कोई खास जगह।
शुरुआत में माइग्रेशन, महिला दोस्ती और केयरगिविंग की हकीकत को करीब से दिखाने वाली यह कहानी धीरे-धीरे एक डार्क मोड़ लेती है। सेल्वी के अतीत से जुड़ी एक घटना के टुकड़े सामने आने लगते हैं और कहानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर की दुनिया में कदम रखती है। फिल्म याददाश्त, सर्वाइवल और उस नाजुक जिंदगी को बचाने के लिए इंसान किस हद तक जा सकता है, जैसे पहलुओं को खंगालती है।
फिल्म के नए पोस्टर का विजुअल आइडिया अनुष्का माधवन का है, जिसे सेलैश ने आगे डेवलप किया और श्री तीर्था ने इसे फाइनल टच दिया। इस विजुअल के जरिए इमेज, मूवमेंट और अलग-अलग लेयर्स के माध्यम से ‘सेल्वी’ की अंदरूनी दुनिया की एक झलक दिखाने की कोशिश की गई है।
फिल्म की प्रोड्यूसर और लीड एक्ट्रेस अंजलि पाटिल ने कहा, “सेल्वी मेरे लिए एक बेहद पर्सनल फिल्म है और एक प्रोड्यूसर और एक्टर के तौर पर इस सफर ने मेरे लिए बहुत मायने रखा है। यह फिल्म माइग्रेशन, केयरगिविंग, लेबर, डिग्निटी और सर्वाइवल को एक भारतीय अनुभव के जरिए देखती है, लेकिन ये बातचीत किसी एक सीमा तक सीमित नहीं हैं। मैं ‘सेल्वी’ को बुसान लेकर जाने और फिल्म के साथ इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। जिस फिल्म पर आपने इतनी करीब से काम किया हो, उसे इंटरनेशनल ऑडियंस के सामने पेश होते देखना अपने आप में कुछ खास होता है। मैं वहां जाने, फिल्ममेकर्स और ऑडियंस से मिलने और उनके साथ ‘सेल्वी’ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। हम सभी के लिए यह एक बेहद मायने रखने वाला पल है।”
फिल्म की एडिटिंग नौ बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके ए. श्रीकर प्रसाद ने की है, जबकि साउंड डिजाइन नेशनल अवॉर्ड विनर आनंद कृष्णमूर्ति ने संभाला है। आनंद कृष्णमूर्ति को ‘पोन्नियिन सेल्वन: पार्ट I’ के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म की प्रिंसिपल कास्ट में अर्चना पद्मिनी और विनोद किशन भी शामिल हैं।
‘सेल्वी’ को रेड सी फंड ने को-प्रोड्यूस किया है, जो रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की एक पहल है। फिल्म को हांगकांग एशिया फिल्म फाइनेंसिंग का भी सपोर्ट मिला है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर इस अक्टूबर बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।


