- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
इंटरनेशनल शिपिंग पर नई कीमतें होंगी लागू
इंदौर, सितंबर, 2026: विदेश में सामान भेजने वाले ग्राहकों के लिए 1 जनवरी, 2027 से डीएचएल एक्सप्रेस की कीमतों में बदलाव होगा। भारत में कंपनी ने सालाना प्राइस एडजस्टमेंट के तहत 8.9% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके साथ कंपनी ग्लोबल नेटवर्क, टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स में निवेश जारी रखेगी, ताकि ग्राहकों को भरोसेमंद और बेहतर इंटरनेशनल शिपिंग सुविधा मिलती रहे।
डीएचएल एक्सप्रेस में साउथ एशिया के एसवीपी आर एस सुब्रमण्यम ने कहा, “इंटरनेशनल ट्रेड नए मौके बना रहा है और सप्लाई चेन लगातार ज्यादा जुड़ती जा रही हैं। हम अपने ग्राहकों को इस बदलते माहौल में आगे बढ़ने में मदद करने के लिए ग्लोबल नेटवर्क, डिजिटल कैपेबिलिटीज, सिक्योरिटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स में निवेश कर रहे हैं। सालाना प्राइस एडजस्टमेंट से हाई लेवल की सर्विस और रिलायबिलिटी बनाए रखने में मदद मिलती है।”
डीएचएल एक्सप्रेस हर साल महंगाई, करेंसी में उतार-चढ़ाव और इंडस्ट्री से जुड़े खर्च को ध्यान में रखकर कीमतों में बदलाव करता है। 220 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी पर एनर्जी कॉस्ट, कंप्लायंस, कस्टम और सिक्योरिटी से जुड़े बढ़ते खर्च का भी असर पड़ता है। कई देशों में लेबर कॉस्ट बढ़ने से भी ऑपरेशनल खर्च बढ़ा है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी एयरक्राफ्ट, डिजिटल सॉल्यूशंस, सिक्योरिटी और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही है। 2026 में डीएचएल एक्सप्रेस ने 500 से ज्यादा टापा-सर्टिफाइड सुविधाओं का आँकड़ा पार किया। मायएक्सप्रेस और एआई-एनेबल्ड सॉल्यूशंस के जरिए शिपिंग को आसान बनाने पर भी काम जारी है। साथ ही कंपनी सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल, इलेक्ट्रिक वाहनों और फ्यूल-एफिशिएंट एयरक्राफ्ट में निवेश कर रही है।


