- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
इस फेस्टिव सीजन एआई+ स्मार्टफोन पल्स 2 एफई, नोवाटैब और लैपटैब के साथ लाखों लोगों तक पहुंचा रहा फ्लैगशिप इनोवेशन
दिवाली से पहले, एआई+ स्मार्टफोन ने स्मार्टफोन और टैबलेट की नई रेंज के साथ अपनी डिवाइस इकोसिस्टम का विस्तार करते हुए टेक्नोलॉजी को और अधिक लोगों तक पहुंचाने की पहल की।
इन डिवाइसेज की बिक्री 7 अक्टूबर की रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
मुंबई , सितंबर 2026: फेस्टिव सीजन से पहले एआई+ स्मार्टफोन ने आज अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा करते हुए, पल्स 2 एफई, नोवाटैब और लैपटैब को लॉन्च किया है। इन तीन नए डिवाइसेज के जरिए कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए कम्युनिकेशन, लर्निंग, एंटरटेनमेंट और प्रोडक्टिविटी के क्षेत्र में नए टेक्नोलॉजी एक्सपेरिएंसेस पेश किए हैं।
यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है, जब देशभर में लोग साल के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी खरीदारी, अपग्रेड और गिफ्टिंग सीजन की तैयारी कर रहे हैं। नए पोर्टफोलियो के साथ एआई+ स्मार्टफोन ने अलग-अलग जरूरतों और बजट वाले उपभोक्ताओं के लिए विकल्पों का विस्तार किया है। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले लोगों से लेकर कनेक्टेड लर्निंग डिवाइस की तलाश कर रहे छात्रों और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रोडक्टिविटी के लिए बड़ी स्क्रीन चाहने वाले उपभोक्ताओं तक के लिए डिवाइस शामिल हैं।
हर प्रोडक्ट को उपभोक्ताओं की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पल्स 2 एफई, जिसे “फर्स्ट स्टेप टू ए स्मार्टर वर्ल्ड” के तौर पर पेश किया गया है, उन लोगों के लिए स्मार्टफोन के जरूरी फीचर्स उपलब्ध कराता है जो अपनी डिजिटल यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं या अपने मौजूदा स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। यह लॉन्च एआई+ स्मार्टफोन के 5जी टैबलेट कैटेगरी में प्रवेश और अपने कनेक्टेड इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया कदम भी है। नोवाटैब और लैपटैब इसी रणनीति का हिस्सा हैं। नोवाटैब बड़ी स्क्रीन के साथ 5जी कनेक्टिविटी देता है और इसे खास तौर पर पढ़ाई और सीखने की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, लैपटैब बड़ी 13.2 इंच की स्क्रीन के साथ मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी को एक साथ लाता है। इसमें स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है, जिससे यूजर्स को लैपटॉप जैसी वर्किंग का अनुभव मिलता है।
पूरे पोर्टफोलियो में एआई+ स्मार्टफोन ने एंड्राइड 16 के साथ एनएक्सटी क्यू ओएस, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और 4जी/5जी कनेक्टिविटी को शामिल किया है। इसका उद्देश्य बेहतर और उपयोगी टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है।
तीनों डिवाइसेज की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस फेस्टिव सीजन में उपभोक्ताओं के पास अपनी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने या परिवार के लिए नए डिवाइस खरीदने के लिए नए विकल्प उपलब्ध होंगे।
एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज (एआई+ स्मार्टफोन) के सीईओ माधव शेठ ने कहा, “फेस्टिव सीजन वह समय होता है, जब लाखों उपभोक्ता टेक्नोलॉजी से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। चाहे वह उनका पहला स्मार्टफोन हो, पुराने फोन का अपग्रेड, पढ़ाई के लिए कोई डिवाइस या ऐसा डिवाइस जो काम और मनोरंजन दोनों में काम आए। पल्स 2 एफई, नोवाटैब और नोवा लैपटैब के जरिए हमारा उद्देश्य इन अलग-अलग जरूरतों के लिए ऐसे प्रोडक्ट तैयार करना है, जो सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हों। यह एआई+ स्मार्टफोन को सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित रखने के बजाय एक व्यापक कनेक्टेड टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। इसे भारत में तैयार किया जा रहा है और हमारा लक्ष्य इसे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है। इस दिवाली जब परिवार नई खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक ऐसी टेक्नोलॉजी पहुंचे, जो उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में वास्तविक उपयोगिता और सुविधा जोड़े।
एआई+ पल्स 2 एफई: स्मार्ट दुनिया की ओर पहला कदम
“फर्स्ट स्टेप टू ए स्मार्टर वर्ल्ड” की सोच के साथ तैयार किया गया पल्स 2 एफई पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स और इस फेस्टिव सीजन में अपना फोन अपग्रेड करने वालों के लिए बनाया गया है। इसमें 6.67 इंच का 120 एचजेड डिस्प्ले, मीडियाटेक जी81 प्रोसेसर, 50 एमपी एआई कैमरा, 5000 एमएएच बैटरी और आईपी64 प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसे 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉइड 16 के साथ एनएक्सटी क्यू ओएस पर काम करता है। ब्लैक, ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंगों में उपलब्ध पल्स 2 एफई में रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी फीचर्स दिए गए हैं, ताकि यूजर्स को आसान और भरोसेमंद स्मार्टफोन अनुभव मिल सके।
Ai+ नोवाटैब : स्मार्ट लर्निंग के लिए बड़ी स्क्रीन
एक किफायती और उपयोगी 5जी लर्निंग डिवाइस के तौर पर तैयार किया गया नोवाटैब छात्रों के लिए पढ़ाई और सीखने का बेहतर अनुभव देने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसमें 11.97 इंच का 90 एचजेड डिस्प्ले, 5जी कनेक्टिविटी और 8000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिससे छात्र ऑनलाइन क्लास, पढ़ाई, रिसर्च और मनोरंजन जैसे काम बड़ी स्क्रीन पर आसानी से कर सकते हैं। नोवाटैब में टी760 प्रोसेसर, 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इसमें डुअल स्पीकर, 13 एमपी और 8 एमपी कैमरे के साथ एंड्रॉइड 16 और एनएक्सटी क्यू ओएस मिलता है। नोवाटैब डार्क ब्लू और सिनेमन ब्राउन रंगों में उपलब्ध होगा।
एआई+ नोवा लैपटैब : एंटरटेनमेंट से प्रोडक्टिविटी तक, एक टैप में
नोवा लैपटैब एक ऐसा 5जी डिवाइस है, जो मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी दोनों को एक साथ जोड़ता है। इसमें 13.2 इंच का 2.4के 90 एचजेड डिस्प्ले, स्टायलस सपोर्ट और अटैचेबल कीबोर्ड दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स स्ट्रीमिंग और मनोरंजन के साथ-साथ नोट्स बनाने, पढ़ाई करने और लैपटॉप जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। नोवा लैपटैब में एमटी 8755 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और 10,000 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें क्वाड स्पीकर, 33 डब्ल्यू फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉइड 16 के साथ एनएक्सटी क्यू ओएस मिलता है। यह टील ग्रीन और डार्क ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।
कीमत और फेस्टिव सीजन में उपलब्धता
पल्स 2 एफई, नोवाटैब और नोवा लैपटैब को आज, 28 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च किया गया है।
एआई+ पल्स 2 एफई (4जीबी /64जीबी): ₹9,999 से शुरू
एआई+ नोवाटैब (6 जीबी/128 जीबी): ₹17,999* (बैंक ऑफर्स सहित)
एआई+ नोवाटैब (8 जीबी/128 जीबी): ₹20,999* (बैंक ऑफर्स सहित)
एआई+ नोवा लैपटैब (8 जीबी/128 जीबी): ₹24,999* (बैंक ऑफर्स सहित)
तीनों डिवाइसेज की बिक्री 7 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। दिवाली से पहले अपने लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड करने, किसी को गिफ्ट देने या घर में नया डिवाइस लाने की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं के लिए ये डिवाइसेज उपलब्ध होंगे।


