- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स को नोएडा, सलेम, विजाग और कोझीकोड में कोविड-19 टेस्ट के लिए मिली आईसीएमआर की मंजूरी
इन मंजूरियों के साथ, न्यूबर्ग भारत के सबसे बड़े संगठित पैथोलॉजी चेन में हुआ शामिल, न्यूबर्ग के 14 लैब में होगा कोविड टेस्ट
जनवरी 18, 2021: भारत की चौथी सबसे बड़ी डायग्नोस्टिक्स लैब चेन न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) से नोएडा, यूपी (दिल्ली एनसीआर), विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश; सलेम, तमिलनाडु और कोझिकोड, केरल में कोविड-19 टेस्ट्स करने की मंजूरी मंजूरी गई है।
इन सभी लैबों में प्रति दिन कुल लगभग 7000 आरटी पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चेन रिएक्शन) टेस्ट सैंपल प्रोसेस करने की क्षमता है। इन शहरों के अलावा, आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के अनुसार, न्यूबर्ग चेन्नई, त्रिची, कोच्चि, हैदराबाद, बैंगलोर, पुणे, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर और उदयपुर में अपनी 10 प्रयोगशालाओं में परीक्षण कर रहा है।
एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ मिलकर न्यूबर्ग ने अहमदाबाद में आरटी पीसीआर टेस्ट काउंटर्स भी स्थापित किए हैं और जल्द ही लखनऊ और मंगलौर हवाई अड्डों पर काउंटर स्थापित करने जा रहा है। यह परीक्षण अंतरराष्ट्रीय यात्रा करके लौटने वाले यात्रियों के साथ ही हवाई अड्डे से आने और प्रस्थान करने वाले घरेलू यात्रियों के लिए भी उपलब्ध होगा। कोविड-19 परीक्षण से गुजरने वाले सभी यात्रियों को टेस्ट रिजल्ट की हार्ड कॉपी 6-8 घंटे के भीतर मिल जाएगी।
न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स की ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सुश्री ऐश्वर्या वासुदेवन ने कहा, नेशनल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की इस घड़ी में, अपनी कॉर्पोरेट सोशल रेस्पॉन्सबिलिटी के तहत, हम सभी शहरों में संभावित रोगियों के लिए मुफ्त के साथ ही रियायती दरों पर भी कोविड-19 परीक्षण कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा, “अतीत में, हमने प्रवासी श्रमिकों और बेंगलुरु ग्रामीण जिला पुलिस बलों के भी मुफ्त परीक्षण किये थे।
इसके अलावा न्यूबर्ग की दक्षिण अफ्रीका के डरबन, जोहान्सबर्ग और केपटाउन में भी 3 अप्रूव्ड कोविड मॉलिक्यूलर टेस्टिंग लैब्स मौजूद हैं।


