- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
निक्की तम्बोली ने इस सीज़न में ‘झलक दिखला जा’ को छोड़ने का विकल्प चुना, अपनी ‘बकेट लिस्ट’ और भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की!
निक्की तम्बोली एक हॉट सेंसेशन और दिवा हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी अटकलें चल रही थीं कि निक्की इस साल झलक दिखला जा में भाग लेंगी। सूत्रों ने बताया था कि शो के निर्माता निक्की की प्रतिभा, अच्छे लुक और लोकप्रियता को भुनाने के लिए शो में उन्हें लेने के लिए बहुत उत्सुक थे। हालाँकि, ऐसा लगता है कि उनके प्रशंसकों को अभी और इंतज़ार करने की ज़रूरत है। निक्की ने आखिरकार इस साल इस शो को लेकर चल रही अफवाहों को दूर करने के लिए स्पष्टीकरण दिया है। अभिनेत्री ने बताया की,
“एक कलाकार के रूप में अपनी क्षमता दिखाने के लिए रियलिटी शो एक शानदार मंच है। मैं पहले भी रियलिटी शो का हिस्सा रही हूं और मैंने वहां रहकर भरपूर आनंद भी लिया है। हालांकि, वर्तमान में, काम और पहले किए गए कुछ कमीटमेंट्स की वजह से में व्यस्त हूँ। और जैसे की में नृत्य प्रेमी हूँ, झलक दिखला जा जैसा शो हमेशा मेरी बकेट लिस्ट में रहेगा। हालांकि, इसके लिए जल्दबाजी करने से ज्यादा इंतजार करना ही सही रहेगा।”
निक्की के अंदर के डांसर को पहचानने के लिए प्रशंसकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालाँकि, किसी भी कार्य को उत्तम तरीके से करने के लिए धैर्य की आवश्यकता होनी चाहिए। काम के मोर्चे पर, निक्की तम्बोली के पास दिलचस्प प्रोजेक्ट रिलीज़ हैं, जिनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही आदर्श समयसीमा के अनुसार होगी। अधिक अपडेट के लिए बने रहें।


