- Shreya Ghoshal Brings the Festive Groove to Jhumka Patola From Yeh Prem Mol Liya
- ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए NABARD ने NSDC के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश
- First Look Revealed: Kunal Kapoor Holds Nothing Back as Lord Indra Dev in Ramayana’s US Promo
- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
अपनी फिट बॉडी के लिए रितिक रोशन का फिटनेस मंत्र अपनाते हैं निशांत सिंह मलकानी
‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा‘ में अक्षत जिंदल की भूमिका निभा रहे निशांत सिंह मलकानी ने इस शो में अपनी अभिनय कुशलता से सभी को खूब इम्प्रेस किया है। जहां अक्षत और गुड्डन (कनिका मान) के रोमांस और अंतरा (दलजीत कौर) की रीएंट्री ने दर्शकों में भारी दिलचस्पी जगाई है, वहीं इस एक्टर की जबर्दस्त फिट बॉडी भी चर्चा का विषय बन गई है।
चाहे उनके खुले बदन वाले सीक्वेंस हों या उनके सोशल मीडिया पोस्ट, हर जगह लोगों ने निशांत की माचो फिजिक की खूब तारीफें की है। तो आखिर उनकी इस सुगठित कदकाठी का क्या राज़ है?
ब्हरहाल, इस राज़ से पर्दा उठाते हुए निशांत ने अपनी फिटनेस दिनचर्या के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वो फिटनेस के दीवाने हैं और किसी भी हाल में जिम मिस नहीं करते। उन्होंने एक और राज़ की बात बताई कि वो कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करते लेकिन अपने फिटनेस आदर्श रितिक रोशन की तरह वो एक रूटीन जरूर फॉलो करते हैं और यही उनकी हॉट बॉडी का सीक्रेट है।
यह एक्टर बताते हैं, ‘‘मैं कोई डाइट प्लान फॉलो नहीं करता, लेकिन मैं हेल्दी खाना खाता हूं, खासतौर पर जंक फूड और शुगर लेने से परहेज करता हूं। हालांकि मैं यह जरूर कहना चाहूंगा कि मैं इंटरमिटेंट फास्टिंग का रूटीन अपनाता हूं, जिसमें मैं 16 घंटे तक कुछ नहीं खाता हूं और बचे हुए 8 घंटे के दौरान ही कुछ खाता हूं। मैं पिछले कई सालों से रितिक रोशन को फॉलो कर रहा हूं और मैं भी उनके जैसा रूटीन फॉलो कर रहा हूं, और आप तो जानते हैं वो कितने फिट हैं! मेरे इस रूटीन के पीछे वही मेरी प्रेरणा हैं।‘‘
हालांकि अपने खानपान का ख्याल रखने के लिए निशांत के पास एक स्पेशल शेफ भी है। वो बताते हैं, ‘‘मैंने एक फुल टाइम शेफ की सेवाएं ली है जो सारा दिन मेरे साथ रहते हंै। वो सेट पर और घर पर, मेरे खानपान का ख्याल रखते हैं। वो मेरे सभी मील्स तैयार करते हैं।‘‘ इतना ही नहीं, अपने डाइट रूटीन के अलावा यह एक्टर अपना वर्कआउट भी कभी मिस नहीं करते। इस मामले में भी वो ऋतिक के पदचिन्हों पर चलते हैं। निशांत बताते हैं, ‘‘शूट खत्म के बाद भले ही पैकअप का कोई भी समय हो, मैं हर दिन जिम जरूर जाता हूं। तो मेरे लिए घर से पहले जिम आता है।‘‘


