- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
‘गुड्डन… तुमसे ना हो पाएगा‘ के लिए निशांत सिंह मलकानी ने सीखा जेट स्की
जिंदगी में अक्सर हमारा सामना ऐसे लोगों से होता है, जो हमें यह कहकर हतोत्साहित करते हैं कि ‘तुमसे ना हो पाएगा‘। लेकिन ज़ी टीवी का फिक्शन शो ‘गुड्डन…तुमसे ना हो पाएगा‘ दर्शकों को इस बात के लिए प्रेरित कर रहा है कि वो ऐसे लोगों को नजरअंदाज करके खुद में ‘हां मैं यह कर सकता हूं‘ वाला जज्बा जगाएं।
इस शो के मेन लीड अक्षत जिंदल (निशांत सिंह मलकानी) भी ‘तुमसे ना हो पाएगा चैलेंज‘ ले रहे हैं और अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर नई-नई चीजों में हाथ आजमा रहे हैं। निशांत ने हाल ही में गोवा में शूट हुए एक दृश्य में विश्वसनीयता लाने के लिए जेट स्की राइडिंग भी सीखी।
निशांत अपने रोमांच प्रेम के लिए जाने जाते हैं और वो हमेशा कुछ ना कुछ नया प्रयोग करते रहते हैं। ऐसे में इस शो के मेकर्स ने निशांत की इस कुशलता आजमाने का फैसला किया। उन्होंने अक्षत जिंदल के उनके किरदार को जेट स्की की सवारी कराने का फैसला किया। निशांत ने भी इस शो के लिए जेट स्की चलाना सीखा और इस मौके का फायदा उठाते हुए पानी में रहने का पूरा मजा लिया।
निशांत सिंह मलकानी कहते हैं, ‘‘मैं अक्षय कुमार और बहुत-से बॉलीवुड सितारों को जेट स्की चलाते देखते हुए बड़ा हुआ हूं और मैं हमेशा से ही इसकी सवारी करना चाहता था। आखिर मुझे ऐसा करने का मौका मिल गया। यह बेहद रोमांचक अनुभव था, लेकिन साथ ही यह मुश्किल भी था क्योंकि समुद्र अनिश्चितताओं से भरा है और मुझे पूरी सावधानी से इसे करना था। हालांकि इस सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए मैंने बहुत एंजॉय किया। बहरहाल, निशांत को जेट स्की चलाते हुए देखना वाकई बड़ा दिलचस्प होगा।


