- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
सेगमेंट में पहली बार निसान ग्रेवाइट सीएनजी ने ट्विन-सिलेंडर रेट्रोफिटमेंट किट के साथ रखा कदम, सही मायनों में 7-सीटर सीएनजी मोबिलिटी का खुलेगा रास्ता
• 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट
• 7-सीटर फंक्शनैलिटी, जगह, सहूलियत और व्यावहारिकता को बनाए रखते हुए सेगमेंट में पहली बार लॉन्च किया गया ट्विन-सिलेंडर (25-25 लीटर के दो सिलेंडर) सेटअप
• मोटोजेन द्वारा विकसित एवं क्वालिटी एश्योर्ड
गुरुग्राम, 26 मई, 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च करने का एलान किया। सेगमेंट में पहली बार स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी पेश की गई है, जिससे 7-सीटर मॉड्यूलैरिटी और यूजएबिलिटी दोनों बनाए रखने में मदद मिलेगी। इसे 16 राज्यों में 82,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रेवाइट सीएनजी को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा किफायती और पर्यावरण के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर समाधान मिलेगा। साथ ही इस किट के लगने के बाद भी तीसरी पंक्ति में पर्याप्त जगह रहेगी, जिससे कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों की व्यावहारिकता बनी रहेगी।
व्यावहारिक और भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार ग्रेवाइट सीएनजी में ‘स्मार्ट पावर को स्मार्ट सेविंग्स’ के साथ मिलाया गया है, जिससे बेहतरीन मॉड्यूलैरिटी, कम्फर्ट और रोजाना की गतिविधियों को बनाए रखने के साथ-साथ प्रति किलोमीटर पर कम खर्च होगा। सरकार द्वारा प्रमाणित इस सीएनजी किट को डेवलप करने, मैन्यूफैक्चर करने और क्वालिटी एश्योरेंस की जिम्मेदारी मोटोजेन ने संभाली है। ग्राहक निसान के अधिकृत डीलर के माध्यम से सीएनजी किट इंस्टॉलेशन के लिए ऑर्डर कर सकते हैं। इससे उन्हें बेहद सुविधाजनक और भरोसेमंद तरीके से सीएनजी सॉल्यूशन मिल सकेगा। किट कंपोनेंट्स पर थर्ड पार्टी प्रोवाइडर की तरफ से 3 साल / 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी भी मिलेगी।
निसान एंड इन्फिनिटी के डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट एवं मिडल ईस्ट, केएसए, सीआईएस व भारत के प्रेसिडेंट श्री थियरी सबाग ने कहा, ‘भारत निसान के लिए लगातार रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है और हम यहां ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप प्रासंगिक, सुगम और भविष्य के लिए तैयार मोबिलिटी सॉल्यूशंस एवं प्रोडक्ट उपलब्ध कराने पर फोकस कर रहे हैं। ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के साथ सीएनजी विकल्प की पेशकश इस दिशा में उल्लेखनीय कदम है। ग्रेवाइट सीएनजी के साथ हम ऐसे ग्राहकों को प्रमाणित एवं व्यावहारिक समाधान दे रहे हैं, जो परिवार के लिए भरपूर स्पेस, रोजाना की आवाजाही और प्रमुख सीएनजी मार्केट्स में कम लागत पर यात्रा का विकल्प चाहते हैं।’
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री सौरभ वत्स ने कहा, ‘मैग्नाइट सीएनजी को लेकर ग्राहकों की तरफ से बेहतर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट के लिए सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सॉल्यूशन पेश करने की हमें खुशी है। इसे ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो रोजाना की पारिवारिक जरूरतों के लिए 7-सीटर एमपीवी के साथ व्यावहारिकता, लचीलापन और सहूलियत चाहते हैं। सरकार द्वारा प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट के माध्यम से हम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो न केवल किफायती है, बल्कि स्मार्ट ट्विन-सिलेंडर सेटअप के जरिये 7-सीटर की पूरी फ्लेक्सिबिलिटी, मॉड्यूलैरिटी और क्षमता का भी लाभ मिलता है। इससे रोजाना के प्रयोग में स्पेस की कोई कमी नहीं महसूस होती।’
सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए सीएनजी सिस्टम को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कम्फर्ट से कोई समझौता किए बिना परफॉर्मेंस, सुरक्षा और दक्षता मिलती है। यह सिक्वेंशियल बीएस 6.2 कम्प्लायंट सीएनजी किट है, जिसमें सुरक्षा एवं विश्वसनीयता के लिए आईसीएटी द्वारा प्रमाणित सिस्टम लगाया गया है। इसमें ज्यादा टिकाऊपन के लिए 8.1 एमएम मोटाई वाला हैवी ड्यूटी सिलेंडर लगाया गया है। विशेषरूप से ग्रेवाइट को ध्यान में रखते हुए इसमें डायनामिक एडवांसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम में फ्यूल लिड के नीचे फ्यूल फिलिंग पॉइंट दिया गया है। इसमें अच्छी तरह से डिजाइन किए गए कंपोनेंट ब्रेकेट्स के साथ क्लीन फैक्टरी फिनिश मिलता है। साथ ही इसमें रियर सीट को इस तरह से ऑप्टिमाइज किया गया है, जिससे पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए पूरा आराम सुनिश्चित होता है और पेट्रोल एवं सीएनजी में स्विचओवर भी आसानी से होता है।
ऑफिस व स्कूल आने-जाने वाले और नियमित रूप से शहर से बाहर जाने वाले हाई-माइलेज यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट सीएनजी में पेट्रोल के मुकाबले काफी कम खर्च आता है। इससे सीएनजी की उपलब्धता वाले बाजारों में 7-सीटर का इस्तेमाल ज्यादा व्यावहारिक एवं किफायती बनेगा। साथ ही इससे स्वच्छ हवा एवं पर्यावरण के ज्यादा अनुकूल समाधान में भी योगदान मिलेगा। यह विशेषरूप से ज्यादा ट्रैफिक वाली जगहों और शहरों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे परिवारों को अपनी सहूलियत से समझौता किए बिना ज्यादा बेहतर विकल्प चुनने में मदद मिलेगी।
ऑल-न्यू निसान ग्रेवाइट सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट आज से 16 राज्यों में निसान के अधिकृत डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध है।


