- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान इंडिया ने पेश की बिलकुल नई निसान मैग्नाइट बी-एसयूवी
नई दिल्ली. निसान इंडिया ने ‘भारत में निर्मित, विश्व के लिए निर्मित’ विचारधारा को ध्यान में रखकर बनाई गई अपनी बहुप्रतीक्षित बी-एसयूवी ऑल न्यू निसान मैग्नाइट का अनावरण किया है। यह भारतीय बाज़ार के लिए निसान नेक्स्ट रणनीति के तहत दर्शाया गया कंपनी का पहला उत्पाद है और इसे वित्त वर्ष 2020-21 की दूसरी छमाही में पेश किया जाएगा।
शानदार उत्पाद एवं टेक्नोलॉजी पेश कर लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य वाले ‘निसान-नेस’ सिद्धांत को वास्तविक तौर पर दर्शाने वाली ऑल न्यू निसान मैग्नाइट का एक वर्चुअल इवेंट में वैश्विक दर्शकों के लिए अनावरण किया गया। अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और भारत निसान के नेतृत्व से मुख्य प्रवक्ताओं ने यह लाइवस्ट्रीम इवेंट पेश किया जिसमें राकेश श्रीवास्तव, मैनेजिंग डायरेक्टर, निसान मोटर इंडिया स्वयं ऑल न्यू निसान मैग्नाइट चलाकर पहुंचे।
साइनन ओज़कोक, प्रेसीडेंट, निसान मोटर इंडिया ने कहा, हमारी निसान नेक्स्ट रणनीति में ऑल न्यू मैग्नाइट की महत्वपूर्ण भूमिका है और यह ग्राहक केंद्रित संगठन होने के नाते भारतीय बाज़ार के लिए निसान की निर्विवाद प्रतिबद्धता दर्शाता है। यह हमारी उस ब्रैंड विचारधारा को दोहराती है जिसमें हम शानदार अनुभवों के लिए उत्साहजनक उत्पाद पेश करने की सोच के केंद्र में ग्राहकों को रखते हैं। हम बेहद महत्वाकांक्षी और वाहनों को लेकर बहुत विवेकी भारतीय ग्राहकों को प्राथमिकता दे रहे हैं व उनमें निवेश कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि ऑल न्यू निसान मैग्नाइट सतत वृद्धि हासिल करने वाला पहला उत्पाद बने। निसान भारत में प्राथमिक ब्रैंड बना रहेगा।”
ऑल न्यू निसान मैग्नाइट लगातार इनोवेशन, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और जापानी इंजीनियरिंग से लैस निसान के वैश्विक एसयूवी डीएनए का प्रमाण है। इसमें निसान इंटेलीजैंट मोबिलिटी (एनआईएम) के तहत सभी नवीनतम टेक्नोलॉजी, वाहनों को कैसे दमदार बनाया जाए, उन्हें चलाया जाए और समाज का हिस्सा बनाया जाए, इसे लेकर कंपनी का का विज़न भी शामिल है। भारतीय ग्राहकों की आवश्यकताओं और महत्वाकांक्षाओं को ध्यान में रखकर जापान में डिज़ाइन की गई ऑल न्यू निसान मैग्नाइट में कई ऐसे फीचर्स हैं जो इस श्रेणी में पहली बार पेश किए गए हैं और सबसे बेहतर हैं। ये फीचर्स ग्राहकों को अलग, इनोवेटिव और सुगम स्वामित्व का अनुभव देंगे।
‘करिश्माई’- गतिशील, जोशीला और प्रीमियम डिज़ाइन
ऑल न्यू निसान मैग्नाइट का खूबसूरत डिज़ाइन इसे सबसे व्यस्त सड़क पर भी बिलकुल अलग दिखाता है। स्टाइल और उपयोगिता के परफेक्ट संयोजन से निर्मित, इसका श्रेणी में पहली बार पेश किया गया फ्लेयर गार्नेट रेड (टिंट-कोट) रंग गहराई व गुणवत्ता लाकर इसे प्रीमियम बनाता है, यह रंग भारत की गतिशीलता और जोशीली ऊर्जा का प्रतीक है। यह मॉडल 9 रंगों में पेश किया गया है जिनमें से 5 मोनोटोन व 4 डुअल टोन हैं और ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार इनमें से चुन सकते हैं।
हर यात्रा की ज़िम्मेदारी संभालने वालों के लिए इस कार में सबसे स्लीक हैडलैंप्स को लाइटसेबर स्टाइल के टर्न इंडिकेटर्स के साथ लगाया गया है जबकि इसकी एल-आकार की एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) और प्रभावकारी फ्रंट ग्रिल बी-एसयूवी श्रेणी में पेश किए गए किसी अन्य डिज़ाइन से बिलकुल अलग है। इंटीरियर की बात करें तो ऑल न्यू निसान मैग्नाइट ने पैकेजिंग और सीटिंग कम्फर्ट का सबसे बेहतरीन स्तर हासिल किया है।
इसका हॉरिज़ोंटल इंटस्ट्रूमेंटल पैनल स्ट्रक्चर वाला डबल डेक कंसोल इसे चौड़ा, अधिक जगह वाला बनाता है और उपयोगी स्टोरेज के लिए काफी जगह भी देता है। इसके साथ ही ऑल न्यू निसान मैग्नाइट टेक्नोलॉजी से पूरी तरह लैस है जिसमें वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, पडल लैंप्स व मूड लाइटिंग, प्रीमियम स्पीकर्स (जेबीएल पावर्ड बाई हर्मन) हैं।
अधिक फ्लेक्सिबिलिटी के लिए 60-40 स्पिल्ट फोल्डेबल रियर सीटों के साथ यह सबसे अधिक जगह वाली बी—एसयूवी है जिसमें ‘कपल डिस्टेंस’ (ड्राइवर और उसके बराबर में बैठे व्यक्ति के बीच दूरी) 700 मिलीमीटर से अधिक है, पीछे बैठने वालों के लिए नी रूम 593 मिलीमीटर से अधिक और हैडरूम 76 मिलीमीटर है। इसकी आगे की सीटों को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वे खुला इंटीरियर स्पेस दें जो पीछे बैठने वाले को अनुभव होगा और इसे ‘वन-क्लास-अबूव’ नी रूम भी कहा जाता है।
ऑल न्यू निसान मैग्नाइट की लगेज रूम क्षमता (336 लीटर) इस श्रेणी में शीर्ष स्तर की है और इसमें 3 सूटकेस* आ सकते हैं।
दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस्ड जापानी टेक्नोलॉजी
इस श्रेणी में पहली बार ऑल न्यू निसान मैग्नाइट में निसान की शीर्ष सपोर्ट टेक्नोलॉजी अराउंड व्यू मॉनिटर (एवीएम) भी है, जो ड्राइवर को वाहन के ऊपर से वर्चुअल बर्ड आई व्यू देता है।
ऑल-न्यू निसान मैग्नाइट बहुत जगह वाली और प्रीमियम बी-एसयूवी है जो इंट्यूटिव पैकेजिंग और मानव-केंद्रित इंजीनियरिंग के साथ आती है जैसे वेलकम एनीमेशन के साथ इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन 7 इंच टीएफटी मीटर, टायर प्रेशर मॉनीटरिंग सिस्टम और 8-इंच इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले वह भी फुल फ्लश टचस्क्रीन, वायरलेस एप्पल कारप्ले व ऐंड्रॉयड ऑटो और बिल्ट-इन वॉयस रिकॉग्निशन। इसमें निसान की इनोवेटिव टेक्नोलॉजी निसान कनेक्ट भी है जो 50+ फीचर्स (जियो फेंस, रोडसाइड असिस्टेंस, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी) देता है और ये खूबियां कार को ग्राहकों की आवश्यकता के अनुरूप ढालती हैं।
ईंधन खपत के मामले में यह बाज़ार में उपलब्ध सबसे दक्ष (20 किलोमीटर/लीटर) बी-एसयूवी है जो दमदार इंजन एचआरए0 के साथ आती है। यह इंजन सामान्य टॉर्क के मुकाबले कम स्पीड पर भी अधिक टॉर्क देता है। ऑल-न्यू एचआरए0 1.0 लीटर टर्बो इंजन देश में इस तरह का पहला इंजन है और यह मैनुअल 5 स्पीड व एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
एचआरए0 1.0 लीटर टर्बो इंजन विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स कार जैसे निसान जीटी-आर की ‘मिरर बोर सिलिंडर कोटिंग’ टेक्नोलॉजी अपनाता है जो इंजन के भीतर रेसिस्टेंस कम करती है और इस तरह स्मूथ एक्सीलरेशन देती है व ईंधन की खपत भी कम करती है।
इसमें 6 तकनीकी सुधार भी किए गए हैं जो ईंधन की खपत घटाते हैं और कार्बन डाई-ऑक्साइड उत्सर्जन भी कम करते हैं। एचआरए0 1.0 लीटर टर्बो इंजन रिस्पॉन्सिव व जल्द एक्सीलरेशन का नया अनुभव देता है और सुधारी गई पावरट्रेन व रोड नॉइस आइसोलेशन के साथ शोर, कंपन व कर्कशता को कम करता है जिससे केबिन के भीतर अधिक शांति होती है।
निसान के सिग्नेचर एक्स-ट्रॉनिक सीवीटी गियरबॉक्स, क्रूज़ कंट्रोल और वाइडर गियर रेंज के साथ ऑल न्यू निसान मैग्नाइट शहर के व्यस्तम ट्रैफिक में भी सुगम परफॉर्मेंस देती है। इसका डी-स्टेप लॉजिक कंट्रोल कंप्यूटर सॉफ्टवेयर वाहन की गति, एक्सीलरेटर पेडल की पोज़ीशन और ऐप्लीकेशन स्पीड जैसी सूचनाओं के आधार पर आदर्श गियर अनुपात का आकलन करता है जिससे हाईवे पर शानदार ड्राइव मिलती है।
सबसे पहले सुरक्षा (सेफ्टी फर्स्ट)
ऑल-न्यू निसान मैग्नाइट के फीचर्स भारतीय सुरक्षा नियमनों के अनुरूप विकसित किए गए हैं जो ग्राहक की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। अधिक मज़बूत और टकराव को सहने में सक्षम बॉडी स्ट्रक्चर के साथ निर्मित इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक—फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (ईबीडी), हाइड्रॉलिक ब्रेक असिस्ट (एचबीए), व्हीकल डाइनैमिक कंट्रोल (वीडीसी), ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), हिल स्टार्ट असिस्ट (एचएसए), स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, सेंट्रल लॉकिंग और एसएआरएस डुअल एयरबैग सिस्टम जिसमें ड्राइवर व पैसेंजर के लिए प्रीटेंशन और लोड लिमिटर सीटबेल्ट है।
निसान का अनूठा व्हीकल डाइनैमिक कंट्रोल (वीडीसी) सिस्टम ऑल-न्यू निसान मैग्नाइट को स्टेबल बनाता है जिससे ड्राइवर को बेहतर कंट्रोल मिलता है विशेष तौर पर खराब मौसम की परिस्थितियों में। इसके अतिरिक्त, ऐंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन का नियंत्रण बरकरार रखते हुए ड्राइवर की ब्रेक लगाने की क्षमता को बेहतर बनाता है।
निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ”भारत में बी-एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ऑल-न्यू निसान मैग्नाइट के लिए हमारा लक्ष्य इस श्रेणी को नए सिरे से परिभाषित करना और देश में ग्राहकों की उम्मीद से बेहतर उपलब्ध कराना है। यह भारत में उन हैचबैक ग्राहकों के लिए आदर्श महत्वाकांक्षी अपग्रेड है जो वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित व मज़बूत एसयूवी धरोहर वाली ब्रैंड का विश्वस्तरीय एसयूवी खरीदने पर विचार करते हुए विकल्प तलाश रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ऑल-न्यू निसान मैग्नाइट सही मायने में एक संपूर्ण पैकेज है क्योंकि यह बड़ी, बोल्ड, खूबसूरत व करिश्माई बी-एसयूवी है जो परिवार व दोस्तों को इस श्रेणी में सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराती है; रोमांच तलाशने वालों के लिए डाइनैमिक डिज़ाइन और हाईग्राउंड क्लीयरेंस, एचआरए0 1.0 लीटर टर्बो इंजन; और आज के विवेकी ग्राहकों व टेक्नोलॉजी प्रेमियों के लिए एडवांस्ड जापानी टेक्नोलॉजी है। हमें भारतीय बाज़ार में इसकी गेम चेंजर बनने की क्षमता पर पूरा भरोसा है।


