- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
निसान इंडिया ने अक्टूबर 2022 में 10,011 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की
निसान इंडिया ने की 3061 वाहनों की घरेलू थोक बिक्री, निर्यात थोक बिक्री का आंकड़ा 6950 यूनिट, पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले इस साल वर्ष 22% संचयी YTD थोकबिक्री बढ़त दर्ज
गुरुग्राम, 01 नवंबर, 2022: निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2022 के दौरान कुल 10,011 यूनिटों की थोक बिक्री की, जिनमें से 3061 वाहन घरेलू बाज़ार में बेचे गए और 6950 वाहनों का निर्यात किया गया। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में, इस साल थोक बिक्री में 22% वर्ष-दर-वर्ष संचयी बढ़त दर्ज की गई है।
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक राकेश श्रीवास्तव ने कहा, ”त्योहारी सीज़न में वाहनों की डिलीवरी बढ़ी है क्योंकि ग्राहक शीघ्र डिलीवरी और आसान शर्तों पर फाइनेंस को प्राथमिकता दे रहे हैं। पहली बार वाहन खरीदने वाले ग्राहकों तथा रिप्लेसमेंट खरीदारों स्तर पर एसयूवी को लेकर प्राथमिकताएं दिखायी दी हैं। हमें भरोसा है कि आने वाले समय में आर्थिक विकास में सुधार और सप्लाई में सुगमता के चलते मांग में बढ़ोतरी जारी रहेगी।”
अक्टूबर माह के दौरान, निसान ने मीडिया को भारत में अपने पोर्टफोलियो में विस्तार कर उसमें अपने वैश्विक स्तर पर साख बना चुके और प्रीमियम प्रोडक्ट्स – X-ट्रेल, कश्काई का परीक्षण और जूक को प्रदर्शित किया तथा चेन्नई स्थित अपनी मैन्यूफैक्चरिंग इकाई में इनका परीक्षण शुरू किया। X-ट्रेल ऐसा पहला मॉडल है जिसे इन परीक्षणों के पूरा होने के बाद भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।
B-SUV वर्ग में निसान मैगनाइट ने पसंदीदा वाहन के तौर पर अपनी पहचान बनायी है और अब तक 1 लाख से अधिक बुकिंग्स दर्ज करायी है। दिसंबर 2020 में लॉन्च बिग, बोल्ड, ब्यूटीफुल निसान मैग्नाइट (वर्तमान में 5.97 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर) जापान में डिजाइन हुई है और इसे भारत में बनाया गया है, जो निसान इंडिया के मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के मैन्यूफैक्चरिंग सिद्धांत को दर्शाता है। निसान मैग्नाइट को 1 लाख से अधिक घरेलू बुकिंग के साथ बाजार में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। जुलाई 2022 में, निसान ने निसान मैग्नाइट – रेड एडिशन 7.86 लाख रुपये की आकर्षक शुरुआती कीमत पर लॉन्च की है।
निसान मैग्नाइट को 15 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है। हाल में नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश में इसे लॉन्च किया गया है। निसान इंडिया ने सितंबर 2010 से निर्यात शुरू किया और फिलहाल यह चेन्नई स्थित अपने रेनॉ-निसान ऑटोमोटिव इंडिया लिमिटेड संयंत्र से 108 देशों को निर्यात करती है जिनमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, मध्य-पूर्व एशियाई देश, यूरोपीय देशों के अलावा लैटिन अमेरिका, दक्षिण पूर्वी एशिया, सार्क देश और उप सहारा तथा अफ्रीका के कई देश शामिल हैं। हाल के वर्षों में, निसान इंडिया ने अपने प्राथमिक निर्यात बाज़ार को यूरोप से मध्य पूर्व के देशों जैसे सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में स्थानांतरित कर दिया है।


