- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
निसान मोटर इंडिया ने अपने नेटवर्क में किया विस्तार, कंपनी के देशव्यापी नेटवर्क में 267 कस्टमर टचप्वाइंट्स शामिल
निसान ने करनाल (हरियाणा) और खम्मम (तेलंगाना) में दो नए शोरूम तथा वर्कशॉप खोलने की घोषणा की
गुरुग्राम. 2023: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने देश के उत्तर एवं दक्षिणी राज्यों में दो नए शोरूमों और सर्विस वर्कशॉप्स को शामिल करने की घोषणा की है। करनाल (हरियाणा) तथा खम्मम (तेलंगाना) में खोले नए टचप्वाइंट्स ग्राहकों को शानदार सेल्स एवं सर्विस अनुभव दिलाने की निसान की प्रतिबद्धता का हिस्सा हैं। इन नए शोरूमों और सर्विस वर्कशॉप्स के साथ ही निसान मोटर इंडिया के नेटवर्क में अब देशभर में 267 टचप्वाइंट्स हो गए हैं, जिनमें 14 हरियाणा और 9 तेलंगाना में हैं।
निसान अपने ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए फिजिटल (PHYGITAL) वितरण मॉडल पर काम करती है और उन्हें सभी तरह की जरूरतों के लिए निर्बाध, वन-स्टॉप सॉल्यूशन प्रदान करती है। इसके तहत्, ग्राहकों को एक एकीकृत ऑफलाइन-ऑनलाइन पेमन्ट विकल्प मिलता है जिसे ग्राहक अपने मनपसंद शोरूम से एक्सेस कर सकते हैं।
निसान मोटर इंडिया ने विव 2022-23 के दौरान अपने कस्टमर टचप्वाइंट्स नेटवर्क में विस्तार कर ग्राहकों के लिए सुगमता और बेहतर अनुभव जुटाने के मकसद से 19 नए टचप्वाइंट्स खोले जिनमें देश के अलग-अलग भागों में 14 शोरूम और 5 सर्विस वर्कशॉप्स शामिल हैं। कुछ प्रमुख शहर जहां ये खोले गए हैं वे हैं – जयपुर, करनाल, इरोड, चेन्नई, होस्पेट, रिवाड़ी, भिवानी और खम्मम।
करनाल में BA निसान का नया शोरूम और वर्कशॉप 119/4 KM स्टोन जी टी रोड पर 19000 वर्क फीट के क्षेत्रफल में खोला गया है जिसमें एक बड़ा डिसप्ले सेंटर भी है, जबकि खम्मम में VVC निसान शोरूम और वर्कशॉप को वीवीसी सर्कल, रोटरी नगर, वायरा रोड पर 6000 वर्ग फीट क्षेत्रफल में खुला है। ये दोनों टचप्वाइंट्स ग्राहकों को सेल्स एवं सर्विस का उत्कृष्ट अनुभव दिलाएंगे।
इन टचप्वाइंट्स के अलावा निसान का वर्चुअल डिस्ट्रिब्यूशन फॉर्मेट भी है जो कि निसान Shop@Home पर उपलब्ध है और ग्राहकों के लिए मैगनाइट वेरिएंट्स को हमारे तुलनात्मक टूल की मदद से इन वेरिएंट्स का तुलनात्मक अध्ययन करने का विकल्प भी है, जो ग्राहकों को किसी भी उन्नत वेरिएंट्स में अपग्रेड करने की सुविधा पहले जितने ईएमआई मॉडल के अनुरूप प्रदान करता है।
इन नए टचप्वाइंट्स के बारे में, डॉ राकेश श्रीवास्तव, प्रबंध निदेशक, निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (NMIPL) ने कहा, ”कस्टमर सर्विस निसान के बुनियादी मूल्यों का अभिन्न अंगा है और इसी के मद्देनज़र हम अपने वितरण नेटवर्क में विस्तार कर नए कस्टमर टचप्वाइंट्स जोड़ रहे हैं। हमें भरोसा है कि ये टचप्वाइंट्स ग्राहकों के साथ जुड़ाव को मजबूती देने के साथ-साथ उन्हें निसान ब्रैंड का बेहतर अनुभव दिलाएंगे।”
देश में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाने के इरादे से, निसान अपने नेटवर्क में शोरूमों तथा सर्विस वर्कशॉप्स की संख्या बढ़ाने की योजना पर अमल कर रही है। करनाल तथा खम्मम के नए टचप्वाइंट्स भारतीय ग्राहकों की खास जरूरतों को तत्काल और कुशलतापूर्वक पूरा करने के उद्देश्य से खोले गए हैं।


