- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
जैसमीन भसीन ने बोल्ड सीन्स करने से किया इनकार
अभिनेत्री जैसमीन भसीन को ‘टशन-ए-इश्क’, ‘दिल से दिल तक’ में उनकी भूमिकाओं के लिये जाना जाता है। वह फिलहाल स्टारप्लस के आगामी शो ‘दिल तो हैप्पी है जी’ में अपनी भूमिका की तैयारी कर रही हैं। इस शो में वह एक जवां चुलबुली लड़की हैप्पी मेहरा का किरदार अदा कर रही हैं।
जैसमीन ने हमेशा ही ऐसी भूमिकायें अदा की हैं, जो एक कलाकार के तौर पर उन्हें चुनौती देती हों। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह भूमिका इसलिये स्वीकार की, क्योंकि यह बेहद वास्तविक था और उसे अपने जैसा ही रहना होता है। इस शो में एक हमेशा खुश रहने वाली लड़की की भूमिका निभा रही हैं।
उन्होंने बताया कि यदि मुझे बोल्ड सीन्स करने को दिये जायें, तो मैं कभी नहीं करूंगी। उन्होंने बताया, ”मैं एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखती हूं, जहां पर मेरे मां-पापा पर्दे पर मुझे बोल्ड सीन्स करते हुये देखकर सहज नहीं होंगे। और यदि मैं कुछ चीजों को लेकर निश्चित नहीं हूं, तो मैं वह नहीं करूंगी। इसलिये यदि मुझे ऐसे सीन्स करने को मिलेंगे, तो मैं वह नहीं करूंगी।”


