- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारत में नोकिया 5310 लाॅन्च
16 जून से नोकिया डाॅट काॅम/फोन्स या नोटिफायमी- एमज़ाॅन डाॅट इन पर पहले से बुक करें
बिक्री 23 जून से शुरू होगी
दिल्ली. एचएमडी ग्लोबल, द होम आॅफ नोकिया फोन्स, ने आज नोकिया 5310 के लाॅन्च की घोषणा की है। मूल नोकिया 5310 एक्सप्रेस म्युज़िक को नए आयाम देते हुए नोकिया 5310 एक एमपी3 प्लेयर और एफएम रेडियो (जिसे वायर के साथ या वायरलैस प्ले किया जा सकता है), पावरफुल, ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स के साथ आता है, तो आप जब चाहें, जहां चाहें अपनी पसंदीदा धुनें सुन सकते हैं। नोकिया 5310 क्लासिक, स्लीक डिज़ाइन के साथ नया अनुभव प्रदान करता है, इसकी बैटरी लम्बी चलती है और आपको आपके अपनों के साथ जोड़े रखती है।
विश्वस्तर पर नोकिया 5310 की घोषणा मार्च 2020 में की गई और अब यह भारत में आने के लिए तैयार है। 16 जून से नोकिया 5310 नोकिया डाॅट काॅम/ फोन्स या फाॅर नोटिफाय-मी- एमज़ाॅन डाॅट इन पर उपलब्ध होगा; यह 23 जून से इन दोनों स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। नोकिया 5310 पहले चार सप्ताहों के लिए आॅनलाईन उपलब्ध होगा और इसके बाद भारत के अग्रणी रीटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा।
जूहा सरविकास, चीफ़ प्रोडक्ट आॅफिसर, एचएमडी ग्लोबल ने कहाः ‘‘ओरिजिनल फैमिली को नए रूप में पेश करने की हमारी पहल, हमारे प्रशंसकों के बीच बेहद सफल रही है। हमें अपनी सम्पूर्ण ओरिजिनल फैमिली केे लिए बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ओरिजिनल फैमिली में इस नए सदस्य, नोकिया 5310 के साथ इन रूझानों को बरक़रार रखते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है।
फीचर फोन मोबाइल के बाज़ार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, आज भी दुनिया भर में चार सौ मिलियन उपभोक्ता 2जी फोन ही खरीदते हैं। वे अपने लिए ऐसा विकल्प चाहते हैं जो भरोसेमंद, टिकाउ और इस्तेमाल में आसान हो। नोकिया 5310 अपने बेहतरीन डिज़ाइन के साथ ये सभी फीचर्स पेश करता है।’’
सनमीत सिंह, वाईस प्रेज़ीडेन्ट, एचएमडी ग्लोबल ने कहाः ‘‘हमारे पोर्टफोलियो में ओरिजिनल्स की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है, यह हमारे ही नहीं बल्कि हमारे उपभोक्ताओं के लिए भी महत्वपूर्ण है। नोकिया 3310 और नोकिया 8110 देश भर में लाखों उपयोगकर्ताओं की पसंद रहे हैं।
अब नए ओरिजिनल नोकिया 5310 के एक्सप्रेस म्युज़िक के साथ हम इस असामान्य दौर में एक अनूठा प्रस्ताव लेकर आए हैं, मुझे विश्वास है कि यह न केवल फीचर फोन बल्कि स्मार्टफोन के उपयोगकर्ताओं को भी खूब लुभाएगा, जो अतिरिक्त डिवाइस के रूप में इस फोन को खरीदना चाहेंगे।’’
‘‘कोविड-19 और लाॅकडाउन के चलते उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव आए हैं। हाल ही में सीएमआर द्वारा जारी अध्ययन-ॅींज ब्वदेनउमते ैममा तिवउ जीमपत च्ीवदमे-बताता है कि कैसे मोबाइल पर आॅडियो और म्युज़िक उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन चुका है। नोकिया 5310 के साथ हम ऐसा समाधान लेकर आए हैं, जिसके ज़रिए उपभोक्ता जब चाहें, जहां चाहे संगीत का लुत्फ़ उठा सकते हैं। नोकिया 5310 की लम्बी बैटरी के साथ हमने रु1 डेटेरेन्ट को हटा दिया है, जो मोबाइल पर आॅडियो का बेजोड़ अनुभव प्रदान करेगी। मुझे विशवा है कि भारत नोकिया 5310 के साथ इस नए अनुभव को खूब पसंद करेगा।’’ उन्होंने कहा।
निशांत सरदाना, कैटेगरी लीडर- मोबाइल फोन्स, एमज़ाॅन इंडिया ने कहाः ‘‘हमें खुशी है कि हम एचएमडी ग्लोबल के लिए प्राथमिक साझेदार बने हुए हैं और एमज़ाॅन डाॅट इन पर उपभोक्ताओं के लिए नया नोकिया 5310 पेश करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह संगीत प्रेमियों को भरोसेमंद ब्राण्ड की ओर से विश्वसनीय अनुभव प्रदान करेगा। इस लाॅन्च के साथ हम मोबाइल फोन कैटेगरी में अपने मजबूत पोर्टफोलियो को जारी रखते हुए अपने उपभोक्ताओं को बेजोड़ मूल्य, भरोसेमंद डिलीवरी और खरीददारी का शानदार अनुभव प्रदान करेंगे।’’
समर्पित एफएम रेडियो और एमपी3 प्लेयर के साथ पूरे दिन संगीत का आनंद लें
नोकिया 5310 के साथ उपभोक्ता हर समय संगीत का आनंद ले सकते हैं, फिर चाहे वे घर में हों या बाहर। इसके एमपी3 प्लेयर और वायरलैस एफएम रेडियो के साथ आप जब चाहें, जहां चाहें संगीत की धुनों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। तो नोकिया 5310 के एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ अपने पसंदीदा संगीत को हमेशा अपने साथ रखें। ड्यूल फ्रंट फेसिंग स्पीकर 105 फोनों के बराबर साउण्ड देते हैं, जो पूरे कमरे के लिए पर्याप्त होती है। नोकिया 5310 म्युज़िक बटन्स के साथ आता है, ते आप बड़ी आसानी से वाॅल्युम एडजस्ट कर सकते हैं और टैªक्स को शफल कर सकते हैं।
क्लासिक डिज़ाइन और कनेक्ट करने के लिए ज़्यादा पावर
आईकोनिक नोकिया 5310 दो नए कलर टोन्स, खूबसूरत राउण्डेड डिज़ाइन, कव्र्ड डिस्प्ले ग्लास और भव्य की मैट के साथ आता है, जो आपकी हथेली में आसानी से फिट हो जाता है। नोकिया 5310 अर्गोनोमिक एवं क्लीन न्युमेरिक कीपैड और फाईव-वे नेविगेशन की के साथ आता है। अपने क्लासिक नोकिया फीचरफोन ओएस के साथ यह इस्तेमाल में बेहद आसान है और समृद्ध अनुभव प्रदान करता है।
नोकिया के भरोसे के साथ ड्यूल सिम नोकिया 5310 की लम्बी बैटरी लाईफ आपको कई दिनों तक कनेक्टेड बनाए रखती है। यह बैटरी स्टैण्डबाय मोड में 22 दिनों तक चल सकती है , और सुबह से लेकर रात तक बिना रीचार्ज किए अपने काॅल्स जारी रख सकते हैं।
उपलब्धता
भारत में नोकिया 5310 का ड्यूल सिम वेरिएन्ट रु 3,399 की आकर्षक कीमत पर व्हाईट/रैड और ब्लैक/रैड कलर्स में उपलब्ध होगा।


