- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
सत्यमेव जयते २ से नोरा फतेही का गाना कुसु कुसु आज हुआ रिलीज़।
नोरा फतेही का कुसु कुसु जलवा
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा दिवा नोरा फतेही फिल्म सत्यमेव जयते 2 में डांस फ्लोर पर एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। नोरा फतेही निर्देशक मिलाप मिलन ज़वेरी के लिए भाग्यशाली लगती हैं क्योंकि दिलबर और एक तो कम ज़िंदगी जैसे प्रतिष्ठित गीतों में अभिनय करने के बाद निर्देशक के साथ नोरा का यह तीसरा सिज़लिंग डांस नंबर है।
ज़ारा खान और देव नेगी द्वारा गाया गया कुसु कुसु गाना तनिष्क बागची द्वारा रचित और लिखित यह एक ओरिजनल गाना ह।
दर्शकों को मंत्रमुग्ध करते हुए, अपने नृत्य कौशल के साथ, नोरा को आदिल शेख द्वारा कोरियोग्राफ किए गए गाने में कुछ विस्फोटक आश्चर्यजनक बेली डांस मूव्स करते हुए देखा जाएगा।
नोरा फतेही उत्साह से कहती है कि, “सत्यमेव जयते का मेरे जीवन में खास स्थान है और मैं सत्यमेव जयते 2 का भी हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। दिलबर की सफलता के बाद, दिलरुबा के साथ वापस आना बहुत अच्छा अहसास है, मैं मिलाप, निखिल सर और भूषण सर की शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे एक बार फिर से अवसर देकर कुछ अलग करने के लिए चुना। और मैं कुसु कुसु को पेश करने के लिए उत्साहित हूं और वास्तव में सभी से प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रही हूं।”
मिलाप मिलन ज़वेरी कहते हैं, “मैं प्रतिष्ठित दिलबर और एक तो कम ज़िंदगी के बाद रोमांचित हूं कि नोरा कुसु कुसु का हिस्सा हैं! वह मेरे लिए एक लकी चार्म रही हैं और उनकी जबरदस्त प्रतिभा ने पूरे देश को, वास्तव में दुनिया को और जो उनकी सुंदरता और नृत्य के कट्टर प्रशंसक हैं उन सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है। इस परंपरा को जारी रखने और सत्यमेव जयते 2 का हिस्सा बनने के लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं।”
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार अभिनीत सत्यमेव जयते 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) ने किया है। यह फिल्म गुरुवार, 25 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


