- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शाहरुख, सलमान या आमिर नहीं बल्कि इस खान की फैन हैं परिणीति चोपड़ा
प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन में इस रविवार 15 मार्च को शाम 6 बजे बॉलीवुड के पक्के दोस्त परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर करेंगे कुछ चैंकाने वाले खुलासे, सिर्फ ज़ी टीवी पर
हमारे देश में जहां बॉलीवुड और म्यूज़िक को किसी धर्म से कम नहीं माना जाता, वहीं अब ज़ी टीवी अपने नए वीकेंड प्राइमटाइम शो में दर्शकों के लिए इन दोनों क्षेत्रों का बेस्ट लेकर आया है। इस चैनल ने अपनी तरह का पहला म्यूज़िक शो – ‘प्रो म्यूज़िक काउंटडाउन‘ पेश किया है, जिसे भारत के बेहतरीन आरजे, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूब सेंसेशन सिद्धार्थ कन्नन होस्ट कर रहे हैं।
इस अभूतपूर्व चैट शो फॉर्मेट में सुपरहिट गाने पेश किए जाते हैं, साथ ही बॉलीवुड के सबसे हॉट सेलिब्रिटीज़ भी इस शो में आकर अपने करियर, रोमांस और बी-टाउन के गरमागरम विषयों पर चर्चा करते हैं।
इस रविवार दर्शकों को फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार‘ की जोड़ी अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा कुछ दिलचस्प खुलासे करते नजर आएंगे। जहां हम पहले ही जानते हैं कि अर्जुन कपूर एक बड़े बॉलीवुड प्रेमी है, वहीं शायद यह कोई नहीं जानता कि परिणीति को भी फिल्मों का बेहद शौक है। असल में बचपन में वो बॉलीवुड की इतनी दीवानी थीं कि उन्होंने अपने पास अपने फेवरेट एक्टर का एक पोस्टर भी रखा था। जी हां, वो खान ही थे! लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि वो असल में कौन हैं? वो कोई और नहीं बल्कि छोटे नवाब सैफ अली खान हैं।
होस्ट सिद्धार्थ कन्नन से चर्चा करते हुए परिणीति ने कहा, ‘‘मेरे सभी करीबी लोग जानते हैं कि मैं हमेशा से सैफ की बड़ी फैन थी, हूं और रहूंगी। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं और एक एक्टर बनने के बाद यह मेरी खुशकिस्मती है कि मुझे ऑफस्क्रीन भी उनके साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है। समय के साथ उनके प्रति मेरा सम्मान और प्यार बढ़ता ही गया।
जब मैं छोटी थी तो वो एक खास चिप्स ब्रांड का विज्ञापन करते थे और उनकी क्रेज़ी फैन की तरह मैं वो सारे पैक्स जमा करती थी। सिर्फ चिप्स के पैकेट ही नहीं, मैंने वो बुकलेट भी अपने पास रखी, जो ‘कल हो ना हो‘ के कैसेट के साथ आई थी, जिसमें उनकी बढ़िया तस्वीरें थीं। मैं वो सारी तस्वीरें काटकर उनका एक कोलाज बनाती थी। दिलचस्प बात यह है कि वही एक ऐसे फिल्म एक्टर हैं जिनका पोस्टर मेरे कमरे में है।‘‘
इस एक्ट्रेस ने बचपन में फिल्में देखने का अपना अनुभव बताते हुए कहा, ‘‘जब मैं बड़ी हो रही थी तो हमें बहुत ज्यादा फिल्में देखने की अनुमति नहीं थी, लेकिन मैं बिना चूके सैफ अली खान की सारी फिल्में देखती थी। मैं तब भी उन्हें बहुत पसंद करती थी और अब भी उन्हें बहुत चाहती हूं।‘‘ खैर परिणीति की तरह हम भी सैफ अली खान को बहुत पसंद करते हैं।


