- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नोटबुक का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक असामान्य प्रेम कहानी का एक नया पेज किया गया पेश!
नोटबुक का ट्रेलर के साथ एक दिलचस्प प्रेम कहानी प्रस्तुत करते हुए फ़िल्म के निर्माता बॉलीवुड की किताब में नई कहानी लिखने के लिए तैयार है। यह ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बहल की पहली फिल्म है। इस असामान्य प्रेम कहानी ने कंटेंट संचालित फिल्मों का चलन जारी रखा है जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।
यह फ़िल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित है और कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित “नोटबुक” दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल पैदा उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?
यह फ़िल्म उस समय पर आधारित जब इंटरनेट और सोशल मीडिया अधिक विकसित नहीं हुआ था। इस फ़िल्म के जरिये नितिन कक्कड़ ने दो अजनबियों की रोमांटिक कहानी में जादू बिखेरा है जो एक ही नोटबुक के पृष्ठ हैं, एक दूसरे से जुड़े तो हुए है लेकिन अलग-अलग हैं, फ़िल्म में दो दिलों का सबसे गहरा रिश्ता पेश किया गया है।
नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सलमान खान इंडस्ट्री में नए चेहरे लॉन्च करने के लिए जाने जाते हैं, और फ़िल्म नोटबुक के साथ भी दो नवोदित कलाकार अपना डेब्यू कर रहे है।
फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री प्रनूतन बहल असल जिंदगी में अनुभवी अभिनेत्री नूतन की पोती और मोहनीश बहल की बेटी हैं।
जहीर इकबाल गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से तालुख रखते है और अपना डेब्यू करने से एक कंस्ट्रक्शन व्यवसाय का प्रबंधन कर रहे थे। ज़हीर ने इस फ़िल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और इससे पहले बतौर असिस्टेंट काम कर चुके है।
फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नितिन कक्कड़ ने किया है, जो इससे पहले कॉमेडी-ड्रामा फ़िल्म फिल्मिस्तान का निर्देशन कर चुके है।
नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म “नोटबुक” 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


