- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कलर्स ने अपने प्रतिष्ठित गेम के आगामी सीज़न के लिए इसे पुन: पारिभाषित किया, अब ‘बिग बॉस चाहते हैं’ नहीं बल्कि ‘बिग बॉस जानते हैं’
‘वीकेंड का वार’ के सुल्तान, सलमान खान अपने ट्रेडमार्क स्वैग के साथ ‘बिग बॉस 18’ पर हुकूमत करने के लिए लौट आए हैं
राष्ट्रीय, अक्टूबर 2024: ‘बिग बॉस’ चाहते हैं… नहीं! इस साल ‘बिग बॉस’ जानते हैं… आपके अनुसार रियलिटी टेलीविज़न के बाप के बारे में आप जो कुछ भी जानते हैं, उसे भूलने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि इसके सबसे प्रसिद्ध तकियाकलाम को नया रूप मिलने वाला है! मनोरंजन की घड़ी पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से टिक-टॉक कर रही हैं क्योंकि कलर्स अपने सबसे प्रिय और प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीज़न को लॉन्च करने को तैयार है। 18वें सीज़न के लिए, इस सबसे प्रतिष्ठित घर के मास्टर ने दर्शकों को रोमांचक सफर पर ले जाने का वादा किया है, क्योंकि इस बार उन्हें प्रतियोगियों के भविष्य का अनुमान भी होगा। अरबों लोगों के दिलों में बस चुकी विरासत के साथ, भारत के पसंदीदा रियलिटी शो ने रेटिंग और सोशल मीडिया पर राज किया है, और यादगार पलों को बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक उपलब्धियों में बदल दिया है। इसके पिछले सीज़न ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन इस संस्करण ने भविष्य की डगर पर ‘बिग बॉस’ की नज़र को रखकर एक कदम आगे बढ़ने का साहस किया है। इस बार बिग बॉस देखेंगे घरवालों का फ्यूचर!
‘टाइम का तांडव’ थीम के साथ, प्रतियोगियों को अपने भविष्य से प्रतिस्पर्धा करनी होगी, और उनके नसीब की भविष्य किस्मत नहीं करेगी, बल्कि ‘बिग बॉस’ खुद करेंगे। दिमाग घुमा देने वाला ट्विस्ट लाते हुए, बिग बॉस न केवल प्रतियोगियों की हर हरकत का पूर्वानुमान लगाएंगे, बल्कि यह भी पहले से सोचकर रखेंगे कि कब शो के मेज़बान उन पर गुस्सा होंगे। साझेदारियां बनाने से लेकर आगामी टकरावों तक, कुछ भी बिग बॉस की नज़रों से बच नहीं पाएगा! इस ट्विस्ट के बवंडर के बीच, मेगास्टार सलमान खान अपनी मेज़बान की भूमिका को दोहराएंगे, मुश्किल सवाल पूछेंगे और वीकेंड का वार पर प्रतियोगियों को सच का सामना करवाएंगे। एंडेमोल शाइन इंडिया और बानिजय ग्रुप द्वारा निर्मित, ‘बिग बॉस’ के प्रायोजक हैं बेलाविटा परफ्यूम्स, वैसलीन बॉडी लोशन और पारले 20-20 कुकीज़, स्पेशल पार्टनर चिंग्स शेज़वान चटनी और गो चीज़, ब्यूटी पार्टनर ब्लू हेवन, हाइजीन पार्टनर हार्पिक डिसइंफेक्टेंट बाथरूम क्लीनर और एसोसिएट पार्टनर गैलेक्सी चॉकलेट्स, जिसका प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा और उसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 10.00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा, और प्रीमियम सब्सक्राइबर्स जियो सिनेमा पर 24 घंटे का लाइव चैनल देख सकते हैं।
वायकॉम18 के प्रेसिडेंट – जनरल एंटरटेनमेंट, आलोक जैन ने कहा, “कलर्स में, हम निरंतर कुछ नया करने और हमारे दर्शकों को पसंद आने वाले कॉन्टेंट पेश करने में गर्व महसूस करते हैं। ‘बिग बॉस’ इस बात का प्रमाण है, जो हर सीज़न के साथ नवीनता और मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ा रहा है। हमारा हालिया सफल शो ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ भी इसका और अनूठे कॉन्टेंट बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का उत्तम उदाहरण है। 17 वर्षों से, बिग बॉस ने विविधता की विरासत बनाई है, और हम साल-दर-साल नए, अभूतपूर्व कॉन्सेप्ट के साथ इस परंपरा को जारी रखते हैं। हम इस साल की थीम – टाइम का तांडव के साथ नवाचार लाने की अपनी भावना पर खरे उतर रहे हैं, जो हमारे प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं के भी अनुरूप है, क्योंकि टीवी, डिजिटल और सोशल प्लेटफार्म्स पर अत्याधुनिक और नवीन साझेदारियां सामने आ रही हैं।”
शो के बारे में बात करते हुए, मेज़बान सलमान खान ने कहा, “जब मुझे बिग बॉस 18 का फॉर्मेट सुनाया गया, तो मैं वाकई जोश से भर गया था। 14 सालों से शो की मेज़बानी करने के बाद, यह देखना रोमांचक है कि इस नए फॉर्मेट में कैसे नया ट्विस्ट लाया जा रहा है, और मैं एक मेज़बान के रूप में इन नए पहलुओं को जानने के लिए उत्सुक हूं। बिग बॉस ने हमेशा सीमाओं को तोड़ने पर यकीन किया है, और इस बार, गेम की भविष्यवाणियों के साथ, मैं यह देखने के लिए उत्सुक हूं कि प्रतियोगी उनके नसीब को चुनौती दिए जाने पर कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। यह उनके साथ ही मेरे लिए भी दिलचस्प सफर होने वाला है, क्योंकि मैं उनके साथ इस अनजाने सफर पर निकलूंगा। यह बदलाव स्वागत योग्य है, और मुझे लगता है कि यह प्रतियोगियों और दर्शकों दोनों को सरप्राइज़ से भरे अप्रत्याशित सफर पर ले जाएगा। मैं यह देखने के लिए तैयार हूं कि यह सब कैसे सामने आता है।”
बानिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के संस्थापक और ग्रुप सीईओ, दीपक धर ने कहा, “बिग बॉस ने मनोरंजन की जो विरासत बनाई है, वह एंडेमोल शाइन इंडिया में हम सभी के लिए बेहद गर्व की बात है। हर सीज़न के साथ, बिग बॉस ने न केवल दर्शकों की कल्पना को कैप्चर किया है बल्कि रियलिटी टेलीविज़न के नेचर को पुन: परिभाषित किया है। हम इस सीज़न के लॉन्च को लेकर रोमांचित हैं, जिसने फ़ॉर्मेट में फेरबदल करके अभूतपूर्व छलांग लगाई है। पहली बार, बिग बॉस शो के नतीजे की भविष्यवाणी करेंगे, और प्रतियोगियों को चुनौती देंगे कि वे अपनी तदबीर से अपनी तकदीर को बदलकर दिखाएं। सदाबहार, आकर्षक और दबंग मेज़बान सलमान खान के मार्गदर्शन में, घर के सर्वव्यापी मास्टर पूर्वानुमान लगाएंगे और प्रतियोगियों का यह डायनेमिक लाइनअप अनजान भविष्य का सामना करेंगे, जिसके साथ ही मंच मनोरंजन के ऐसे महोत्सव के लिए तैयार है जो हर तरह से अनूठा है।”
इस साल, बिग बॉस अपनी प्रतिष्ठित टैगलाइन “बिग बॉस चाहते हैं” को बदलकर “बिग बॉस जानते हैं” कर रहा है, जो इस बात का संकेत है कि शो में वह हर जगह मौजूद होंगे। यह कैम्पेन कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, शिल्पा शिंदे, दीपिका सिंह और शालीन भनोट जैसे बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों और कलर्स के कलाकारों को रहस्यमय नोट्स मिलने के साथ शुरू होता है, जिससे ‘बिग बॉस फ्यूचर जानते हैं’ के बारे में जिज्ञासा पैदा होती है।
“टाइम का तांडव” की इस थीम को कई डिजिटल पहलों से एक्सप्लोर किया गया है, जिसमें पर्दे के पीछे के कॉन्टेंट, स्नैपचैट लेंस, और इंस्टाग्राम फिल्टर शामिल हैं, जिससे फैंस बिग बॉस के घर पर पहुंच जाएंगे, साथ ही 7-दिवसीय चुनौती भी है जहां दर्शकों को टाइम-बाउंड टास्क पूरे करने होंगे। एक अनूठे ग्लोबल कैम्पेन में, अत्याधुनिक सीजीआई तकनीक ‘टाइम का तांडव’ के कॉन्सेप्ट को साकार करेगी, जिसमें प्रतिष्ठित बिग बॉस की नज़र दुनिया भर के प्रमुख क्लॉक टावरों पर दिखाई देते हुए, बिग बॉस का ताकत का प्रमाण पेश करेगी।
कई क्रिएटिव एलिमेंट्स के ज़रिये प्रतियोगियों का परिचय कराने के तरीके को भी नया रूप दिया गया है, जैसे कि होलोग्राफ़िक डिस्प्ले का उपयोग करके पाम एस्ट्रोलॉजी, जिससे भविष्य के संभावित परिणामों को दिखाया जाता है और प्रतियोगियों के सफर के बारे में बताया जाता है। इन बहुआयामी दृष्टिकोणों के साथ ही, प्रतियोगियों को सामने लाने के लिए टाइम कैप्सूल के कॉन्सेप्ट और कॉमेडिक सहयोग वाले “ब्लास्ट फ्रॉम द पास्ट” वीडियो का उद्देश्य विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों पर फैंस की सहभागिता सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी सीज़न के लिए चर्चा और उत्साह पैदा हो।
एक नई थीम के साथ, जिओसिनेमा अपने 24 घंटे के लाइव चैनल के साथ बिग बॉस 18 का निर्बाध मनोरंजन पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे फैंस को विशेष कॉन्टेंट देखने को मिलेगा। यह प्लेटफ़ॉर्म शो से संबंधित मज़ेदार आम बातें शामिल करने वाले हाइप और जीतो धन धना धन जैसे रोमांचक देखो और जीतो कार्यक्रमों के साथ इंटरएक्टिविटी को बढ़ावा देगा। दर्शक देखो बिग बॉस, जीतो आईफ़ोन 16 में भी भाग ले सकते हैं, जहां वे दिन भर के प्रीमियर एपिसोड के सवालों के जवाब दे सकते हैं और एक नया आईफ़ोन 16 जीत सकते हैं! वोटिंग एक अनिवार्य सुविधा बनी हुई है, जिससे फैंस अपने पसंदीदा प्रतियोगियों को नॉमिनेशन से बचा सकते हैं। इसके अलावा, हाउस रिवील और प्रतियोगियों के इंटरव्यू जैसे आकर्षक कॉन्टेंट सेगमेंट पूरे सीज़न में दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
‘बिग बॉस’ देखने से चूकना नहीं, जिसके प्रायोजक हैं बेलाविटा परफ्यूम्स, वैसलीन बॉडी लोशन और पारले 20-20 कुकीज़, स्पेशल पार्टनर चिंग्स शेज़वान चटनी और गो चीज़, ब्यूटी पार्टनर ब्लू हेवन, हाइजीन पार्टनर हार्पिक डिसइंफेक्टेंट बाथरूम क्लीनर और एसोसिएट पार्टनर गैलेक्सी चॉकलेट्स, जिसका प्रीमियर 6 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा और उसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार रात 10.00 बजे केवल कलर्स पर प्रसारित होगा, और प्रीमियम सब्सक्राइबर्स जियो सिनेमा पर 24 घंटे का लाइव चैनल देख सकते हैं।


