- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
NueGo ने क्रिकेट के आगामी सीजन के लिये दिल्ली कैपिटल्स के साथ एसोसिएट स्पॉन्सर के तौर पर भागीदारी की
मुंबई, 26 फरवरी 2024: NueGo, ग्रीनसेल मोबिलिटी की भारत की अग्रणी अंतर्शहरी इलेक्ट्रिक एसी बस सेवा है, ने 23 फरवरी से शुरू होने जा रहे क्रिकेट के आगामी सीजन के लिये दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने नवीनतम सहयोग की घोषणा की है।
NueGo दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट फ्रैंचाइज़ के एसोसिएट स्पॉन्सर के तौर पर इससे भागीदारी करेगी। इस डील के तहत, NueGo का ब्राण्ड लोगो टीम की ऑफिशियल और ट्रेनिंग जर्सी के लीडिंग ट्राउजर पर दिखेगा। यह गठजोड़ पर्यावरण के अनुकूल यात्रा को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त करने जैसे NueGo के प्रमुख मूल्यों के अनुरूप है।
ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ और एमडी देवेन्द्र चावला ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स के साथ हमारा गठजोड़ हमारी तरक्की के सफर में एक उल्लेखनीय कदम का संकेत देता है। यह उत्कृष्टता, स्थायित्व एवं मिलकर जीतने जैसे सिद्धांतों के लिये हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देता है। दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम के साथ भागीदारी में हमारी सोच पर्यावरण के अनुकूल मोबिलिटी से आगे जाती है- इसका मतलब सभी को शामिल करने को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त करने से है। दिल्ली कैपिटल्स के विज़न से जुड़कर NueGo एक सहयोगी माहौल बनाने के लिये समर्पित है। ऐसा माहौल, जिसमें हर महिला मैदान पर और उसके बाहर भी उत्कृष्टता को हासिल करे ।’’
दिल्ली कैपिटल्स के इंटरिम सीईओ सुखविंदर सिंह ने कहा, ‘‘NueGo पर्यावरण के अनुकुल मोबिलिटी प्रदान करने वाली अग्रणी कंपनियों में से एक है। अब वे समावेशन और महिला सशक्तिकरण के लिये अपनी सोच का दायरा बढ़ा रहे हैं, इसलिये हम दिल्ली कैपिटल्स के परिवार में उनका स्वागत करते हुए खुश हैं। वे भारत में महिलाओं के क्रिकेट के लिये एक महत्वपूर्ण पल में हमारे एसोसिएट स्पॉन्सर बनेंगे। यह भागीदारी समाज पर असर डालने के लिये हमारे साझा मूल्यों और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हमें NueGo के साथ सफल भागीदारी की आशा है।’’
इस नये गठजोड़ के साथ, NueGo ने देश की तीनों प्रमुख स्पोर्ट्स लीग्स: क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी के साथ अपनी स्थिति को मजबूत किया है । चेन्नईयन एफसी के साथ मौजूदा अनुबंध के अलावा यह विस्तार पर्यावरण के प्रति सचेत संस्कृति को बढ़ावा देने और देश में महिलाओं के खेलों की स्थिति सुधारने के लिये NueGo की सतत प्रतिबद्धता दिखाता है। क्रिकेट के लिये इस भागीदारी के माध्यम से NueGo सुरक्षित एवं संवहनीय परिवहन के लिये ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करना और उनके बीच जागरूकता बढ़ाना चाहता है।


