- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
इंटरनेशनल नर्सेस डे पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स में नर्सों का सम्मान
इंदौर, 12 मई 2026। इंटरनेशनल नर्सेस डे के अवसर पर केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स, इंदौर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “अवर नर्सेस, अवर फ्यूचर : एम्पावर्ड नर्सेस सेव लाइफ” रखी गई। कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग स्टाफ की सेवाओं, मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान केक कटिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल प्रबंधन, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर इंटरनेशनल नर्सेस डे सेलिब्रेट किया। कार्यक्रम में 40 नर्सों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अस्पताल परिसर में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।
केयर सीएचएल हॉस्पिटल की नर्सिंग सुपरिटेंडेंट लिनी टी ओम्मेन ने कहा, “नर्सिंग सिर्फ एक पेशा नहीं बल्कि जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से जुड़ा काम है। अस्पताल में मरीज सबसे ज्यादा समय नर्सिंग स्टाफ के साथ बिताते हैं, इसलिए उनकी देखभाल का तरीका मरीज के अनुभव पर सीधा असर डालता है। यह दिवस हमारे स्टाफ के लिए बड़ी प्रेरणा है।”
केयर सीएचएल हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजी एंड ऑब्स्टेट्रिक्स विशेषज्ञ डॉ. नीना अग्रवाल ने कहा, “स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। कई बार मरीजों की रिकवरी में दवाइयों के साथ नर्सों का व्यवहार, उनका धैर्य और लगातार देखभाल भी बड़ी भूमिका निभाते हैं। इंटरनेशनल नर्सेस डे सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन लोगों के योगदान को पहचान देने का अवसर है जो अस्पतालों में लगातार मरीजों के साथ खड़े रहते हैं।”
केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स इंदौर के एचसीओओ श्री मनीष गुप्ता ने कहा, “नर्सें किसी भी अस्पताल की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होती हैं। मरीजों की देखभाल से लेकर उनकी भावनात्मक जरूरतों को समझने तक, नर्सिंग स्टाफ हर जिम्मेदारी को पूरी संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधन हमेशा नर्सिंग स्टाफ को बेहतर कार्य वातावरण, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें।”


