- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
मुंबई में पली-बढ़ी नुसरत भरुचा ने अपनी फिल्म के लिए इस तरह सीखी हरियाणवी भाषा!
कलाकार हमेशा अपने ऑन-स्क्रीन पात्रों की जरूरतों को सही ठहराने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। ऐसा ही कुछ अंदाज़ टैलेंट पावरहाउस, नुसरत भरुचा का है जो अपनी आगामी फिल्म छलांग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस फ़िल्म में वह हरियाणा की एक शिक्षक का किरदार निभा रही हैं। मुंबई से होने के बावजूद, अभिनेत्री ने हरियाणवी लहजे को न्याय देने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और वह निश्चित रूप से इस पर खरी उतरी हैं।
अपनी तैयारियों के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने खुलासा किया, “फिल्म में हर कोई पहले से ही हरियाणवी जानता था – या तो वे वहां से थे या वे वहां रहते थे, इसलिए हर किसी ने उस लहजे को पकड़ लिया था। मैं एकमात्र व्यक्ति थी जो पूर्ण रूप से मुंबई में पली बढ़ी थी।
मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं हरियाणवी लहजे की शुरुआत कहा से करूँ, इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं अपने आप पर कैसे काम करूं और मैं नहीं चाहती थी कि मैं खुद को इस वजह से लाइन से बाहर महसूस करुँ। इसलिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती थी।”
यह पूछने पर कि राजकुमार राव ने इसमें उनकी कैसे मदद की, नुसरत ने आगे खुलासा किया, “राज ने न केवल शॉट्स के दौरान मेरे हरियाणवी लहजे के साथ मेरी मदद की, वह वो व्यक्ति थे जिन्होंने हरियाणवी उच्चारण कोचिंग में मेरी पहली वर्कशॉप ली थी।
टीम में कोच में आने से पहले, मैंने राज के साथ रीडिंग की, जहां उन्होंने न सिर्फ़ मुझे उच्चारण सिखाया, बल्कि मुझे हावभाव को सही तरीके से समझने में भी मदद की। इसलिए वह राज ही थे जिसने मुझे पहले प्रशिक्षित किया था और फिर मेरे पास एक डिक्शन शिक्षक थे जो सेट पर मौजूद रहते थे और उन्होंने मेरे लिए सब कुछ किया।”
“छलांग” में पहली बार नुसरत बिल्कुल अलग अवतार में नज़र आएंगी। ट्रेलर में अपने लुक की झलक के साथ नुसरत ने अपने किरदार ‘नीलू’ को पूरी तरह से न्याय दिया है। निस्संदेह, अभिनेत्री के इस लुक ने दर्शकों का दिल जीत लिया है और सभी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
छलांग के अलावा, नुसरत जल्द सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ हुड़दंग में दिखाई देंगी।


