- एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया
- व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 8-12% तक कम, अब इलाज सिर्फ कीमोथेरेपी नहीं: डॉ. प्रांजिल मंडलोई
- एनआईएफ ग्लोबल इंदौर के स्टूडेंट डिज़ाइनरों ने लंदन फैशन वीक में दिखाई क्रिएटिविटी
- Revati Mahurkar Brings Intense Dance Energy to Prince Narula’s ‘Dhayein Dhayein’
- Tia Bajpai and Arian Romal’s ‘FANAA’ Blends Haunting Music and Horror, Faces 18+ Restriction on YouTube
नूतन जायसवाल का किरदार मेरे द्वारा अतीत में निभाए गए किरदारों से बिलकुल विपरीत है: जयति भाटिया
स्टार प्लस द्वारा लॉन्च किए गए नए शो ‘लॉकडाउन की लव स्टोरी’ में दर्शकों के लिए एक दूसरे से पूरी तरह विपरीत दो लवबर्ड्स की केमिस्ट्री को दर्शाया गया है। प्रसिद्ध टीवी निर्माता रश्मि शर्मा द्वारा निर्मित, इस शो में लोकप्रिय अभिनेता मोहित मलिक (ध्रुव) और सना सैयद (सोनम) मुख्य भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं।
दर्शक जल्द ही इस शो में कई मोड़ देखेंगे और एक व्यापक स्टार कास्ट का पदभार भी संभालेंगे। कई किरदारों में से एक बहुमुखी प्रतिभा वाली अभिनेत्री जयति भाटिया द्वारा निभाया जाएगा, जिन्हें किसी परिचय की जरुरत नहीं है और वे कई वर्षों से इस इंडस्ट्री में हैं।
एक दशक से अधिक समय से इंडस्ट्री का हिस्सा होने के नाते, जयति भाटिया ने आज तक कई भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने एक बार अपनी पिछली भूमिकाओं में बालों को सफेद पैच से ढक लिया था और अब वह नूतन जायसवाल (शो में ध्रुव की मां) की भूमिका को निभाएंगी ।
अपने किरदार पर टिप्पणी करते हुए जयति भाटिया कहती हैं, “नूतन जायसवाल एक ऐसा किरदार है, जिसे मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। मेरे पहले के किरदार पारंपरिक और प्रगतिशील रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब मैं एक रूढ़िवादी भारतीय महिला का किरदार निभा रही हूं। नूतन जायसवाल मेरी ही उम्र की हैं, हम स्वभाव से काफी मिलते-जुलते हैं।
मैं स्टार प्लस और रश्मि शर्मा की बहुत आभारी हूं कि उन्होंने एक अभिनेता के रूप में मेरी प्रतिभा का सम्मान किया और ना की मुझे गेजेरिक किरदार में टाइपकास्ट किया। साथ ही मुझे ऐसे किरदार में कास्ट करने के लिए भी जो मेरे पहले के किरदारों से बिल्कुल विपरीत है, जो मैंने अब तक नहीं निभाए हैं।
मैं हर दिन अपने आप को आश्चर्यचकित करती हूं जब मुझे इस प्यारे और शानदार नूतन जायसवाल के नए पहलुओं का पता चलता है। दर्शकों ने मुझे कभी इस तरह के किरदार को निभाते नहीं देखा। मुझे यकीन है कि वे इस किरदार को अपना बना लेंगे।”
पिछले कई वर्षों में एक दर्जन से अधिक भूमिकाएँ निभाने के बाद, जयति भाटिया आज भारतीय दर्शकों के सामने एक प्रतिष्ठित नाम और चेहरा हैं। वह आने वाले दिनों में अपने इस नए किरदार के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


