- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
नवाबों के शहर लखनऊ में नायका ने खोला दूसरा ऑन ट्रेंड स्टोर
जुलाई 2021: नायका, भारत का अग्रणी ब्यूटी और फैशन स्थान है। इस ब्रांड ने अपना दूसरा ऑन ट्रेंड स्टोर नवाबों के शहर लखनऊ की सबसे चर्चित जगह फोनिक्स पलाजियो मॉल में शुरू किया है। इसके साथ ही शहर के सौंदर्य प्रेमी लोग इस ऑन ट्रेंड स्टोर में नायका के बड़े कलेक्शन का लाभ उठा पाएंगे। यह लोगों को मिलेगा लेटेस्ट फैशन ट्रेंड के साथ-साथ ब्यूटी प्रोडक्ट्स, जिसकी जरूरत सुंदरता के लिए उत्साहित रहने वाले हर शख्स को रहती है।
लखनऊ के फोनिक्स पलाजियो मॉल में नायका के ऑन ट्रेंड स्टोर पर ग्राहकों को मिलेंगे मेकअप, स्किनकेयर और फ्रेगरेंस से जुड़े अग्रणी नेशनल-इंटरनेशनल ब्रांड एस्टी लाउडर, क्लिनिक्यू, बॉबी ब्राउन, स्मैशबॉक्स, नायका कॉस्मेटिक्स, हूडा ब्यूटी, के ब्यूटी, ईआईएफ, द बॉम समेत आदि। ब्यूटी के लिए जुनून रखने वाले हर ग्राहक के लिए इस स्टोर पर उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है। जिसने सुंदरता के लिए अपना सफर शुरू किया है, उसके लिए भी और जो पहले से मेकअप को लेकर जागरुक है, उसके लिए भी। यहां हर किसी के लिए कुछ न कुछ उपलब्ध है।
इसलिए स्टोर पर आइए और नायका ब्यूटी असिस्टेंट को मौका दीजिए आपको बेहतरीन शॉपिंग एक्सपीरियंस करवाने और मौसम के हिसाब से खरीदने के लिए बेहतर उत्पाद बताने का। ग्राहकों के लिए बेहतरीन ऑफर भी है। 31 जुलाई तक 2 हजार रुपए की खरीदारी करने पर हर ग्राहक के लिए एक सुनिश्चित उपहार भी होगा। आपकी सुरक्षा, हमारा जुनून की लाइन पर चलते हुए नायका ने सुरक्षा के लिहाज से हर कदम उठाया है, ताकि हर ग्राहक को खरीदारी के दौरान एक सुरक्षित माहौल मिल सके।
इसमें सुगंधीकरण, साफ-सफाई, नियमित सैनिटाइजेशन के अलावा आने वाले हर ग्राहक का तापमान भी जांचा जाना भी शामिल है। इसके अलावा स्टोर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाता है। निश्चित समय में तय संख्या के हिसाब से कर्मचारियों और ग्राहकों को स्टोर के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
नायका के प्रवक्ता ने कहा, “लखनई में जनता से मिले प्यार और प्रतिसाद के चलते हमने शहर में दूसरा नायका स्टोर लॉन्च किया है। शहर ने ब्यूटी से जुड़ी चीजों के साथ हमेशा शानदार रिश्ता निभाया है। ऑन ट्रेंड स्टोर के लॉन्च के साथ ही हम अपने ऑनलाइन ब्यूटी सिलेक्शन को आगे बढ़ा रहे हैं ऑफलाइन ऑफर में, जिसके तहत हम ग्राहकों को देश-विदेश के बड़े ब्रांड उपलब्ध करवा रहे हैं। ग्राहकों की संतुष्टि और सुरक्षा के मद्देनजर हमने हर तरह के हाइजिन प्रोटोकॉल को लागू किया है ताकि ग्राहकों और कर्मचारियों की सेहत सुरक्षित बनी रहे।”
द नायका ऑन ट्रेंड स्टोर फोनिक्स पलाजियो मॉल, यूनिट नंबर जी70-71, सेक्टर-7, अमर शहीद पाथ, गोमती नगर एक्सटेंशन, लखनऊ-226010 पर स्थित है।


