- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने अपना नया लो-स्पीड स्कूटर पेश किया
दो नई किस्में उतारी गईं – ई2गो और ई2गो लाइट
मुंबई, भारत | ई-मोबिलिटी के आज के ज़माने का चलन होने और भारत के दोपहिया वाहनों के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उभरने के साथ, एक घरेलू इलेक्ट्रिक दोपहिया निर्माता कंपनी, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने भारत के बाज़ार के लिए एक नया लो-स्पीड स्कूटर, ई2गो पेश किया है।
लेड–एसिड और लिथियम–आयन बैटरी के दो मॉडलों में उपलब्ध ये ई–स्कूटर न केवल चलने में किफ़ायती हैं, बल्कि इन्हें चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस की ज़रूरत नहीं होती है। इनकी शुरुआती क़ीमत भी कम होने के कारण ये युवाओं और महिलाओं के लिए बिल्कुल सही हैं। ई2गो और ई2गो लाइट की कीमत क्रमशः रु. 52,999 और रु. 63,999 (एक्स–शोरूम अहमदाबाद) रखी गई है। ये मॉडल 5 रंगों में उपलब्ध हैं।
ओडीसी इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री नेमिन वोरा ने कहा, “ई2गो को शहर की महिलाओं और युवा ग्राहकों को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है, जहाँ हर किसी को रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया या लाइसेंस के बिना कम शुरुआती कीमत में अपने आने–जाने का साधन पाना चाहता है। हमें उम्मीद है कि हमारी प्रस्तुतियाँ भारत के शहरों में प्रदूषण के स्तर को नीचे लाने में भी योगदान देंगी।“
ओडीसी ई2गो 250 वॉट, 60 वोल्ट बी.एल.डी.सी. मोटर (वाटरप्रूफ) इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। इसमें दो प्रकार की बैटरी विकल्प हैं – 1.26 किलो वॉट आवर लिथियम–आयन बैटरी या 28एम्पेयर आवर लेड–एसिड बैटरी। दोनों में चोरी होने से रोकने वाली प्रणाली लगी हुई है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 कि.मी. प्रति घंटा है और यह फुल चार्ज पर 60 कि.मी. की रेंज के साथ आता है, जिसमें लगभग 3.5 से 4 घंटे लगते हैं।
इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स, और डुअल स्प्रिंग हाइड्रोलिक रियर शॉक एब्ज़ॉरर्बर हैं। नया ओडिसी ई2गो इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर्स गियर फंक्शन, 3 ड्राइव मोड, एल.ई.डी. स्पीडोमीटर, एंटी–थेफ्ट मोटर लॉकिंग, कीलेस एंट्री और यू.एस.बी. चार्जिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है। लिथियम बैटरियाँ पोर्टेबल हैं और 3 साल की वॉरंटी के साथ आती हैं। ये बैटरी ओडिसी की डीलरशिप में भी आसानी से उपलब्ध होती हैं।
महामारी के बाद के इस समय में, एक औसत दर्जे के भारतीय के लिए अपने निजी वाहन की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। कंपनी का मानना है कि यह निकट भविष्य में इस ब्रांड के विकास के लिए एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आयेगा।
ओडिसी अपने ग्राहकों के लिए इस श्रेणी की सबसे अच्छी फाइनेंस योजनाओं के साथ वित्तीय साझेदारी भी पेश करेगी। वित्तीय सहयोगियों की सूची में क्षेत्रीय सहयोगियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर आई.डी.एफ.सी. बैंक भी शामिल है।
इस कंपनी की देशभर में नौ डीलरशिप्स चल रही हैं। हर आउटलेट को ग्राहकों को सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करने के लिए एक सेवा केंद्र चलाने के लिए अनिवार्यतः तैयार किया गया है। मार्च 2021 तक ओडीसी की 10 नई आउटलेट्स खोलने और इस साल के अंत तक 25 से अधिक शहरों में मौजूद होने कीकी तैयारी है।


