- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ईडीआईआई द्वारा इनक्यूबेटेड ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन को भारत के स्वदेशी स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल निर्माण के लिए 3 मिलियन डॉलर की प्री-सीड फंडिंग प्राप्त हुई
21 जुलाई 2025, अहमदाबाद: ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड, एक भारतीय स्पेस-टेक स्टार्टअप जो एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII),अहमदाबाद के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर CrAdLE (सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइज़ेस) में इनक्यूबेटेड है, जिसे 3 मिलियन डॉलर की प्री-सीड फंडिंग सफलतापूर्वक प्राप्त हुई है। यह निवेश एक फैमिली ऑफिस और एक एंजेल इन्वेस्टर द्वारा किया गया है, जो ओमस्पेस की यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कंपनी एक स्वदेशी, मॉड्यूलर लॉन्च व्हीकल ‘Infinity One’ का विकास कर रही है, जिसे लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) सैटेलाइट मिशनों के लिए डिज़ाइन किया गया है।
2020 में डॉ. रविंद्र राज बिनोद मिस्त्री, श्री मोलिक मोटा और सुश्री स्तुतिका पदमशाली — इंजीनियरों और इनोनेटर्स की एक समर्पित टीम — द्वारा स्थापित, ओमस्पेस का मुख्यालय अहमदाबाद में है और इसकी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति दुबई और यूएई में भी है। ओमस्पेस का प्रमुख इनोवेशन Infinity One, लगभग 350 किलोग्राम के पेलोड को 800 किलोमीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचाने का लक्ष्य रखता है। ईंधन दक्षता और लागत प्रभावशीलता पर ज़ोर देने के साथ, यह लॉन्च सिस्टम भारत के बढ़ते स्पेस-टेक सेक्टर के लिए एक भरोसेमंद लॉन्च समाधान प्रदान करना चाहता है।
नई प्राप्त फंडिंग का उपयोग किया जाएगा:
· Infinity One प्रोटोटाइप को अंतिम रूप देना और परीक्षण लॉन्च शुरू करना
· ओमस्पेस की रिसर्च एवं डेवलपमेन्ट टीम का विस्तार करना और विशेषज्ञ प्रतिभा की नियुक्ति करना
· कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और ग्राउंड सिस्टम को मजबूत करना
CrAdLE, जो कि एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (EDII) का टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर है, जो विभिन्न क्षेत्रों में विशेष रूप से डीप-टेक और इनोवेशन आधारित क्षेत्रों में शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को उभरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित CrAdLE ने तकनीकी वैलिडेशन, रणनीतिक मार्गदर्शन और व्यवसाय नियोजन के माध्यम से ओमस्पेस को दिशा देने में अहम भूमिका निभाई है। इसके सहयोग से ओमस्पेस अब अपने प्रमुख लॉन्च व्हीकल Infinity One के विकास और परीक्षण को तेज़ी से आगे बढ़ा रहा है।
डॉ. मिस्त्री, सहसंस्थापक, ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने कहा, “यह फंडिंग हमारे मिशन के लिए महत्वपूर्ण है, जिसका उद्देश्य भारत से स्पेस तक की पहुंच को सुलभ बनाना है। हम CrAdLE और ईडीआईआई के बेहद आभारी हैं, जिन्होंने हमारे दृष्टिकोण पर विश्वास किया और हमें संसाधनों, मेंटरशिप और एक अनुकूल वातावरण के माध्यम से साहसिक कदम उठाने के लिए सक्षम बनाया।”
डॉ. सत्या रंजन आचार्य, निदेशक, CrAdLE, ईडीआईआई ने कहा, “CrAdLE (सेंटर फॉर एडवांसिंग एंड लॉन्चिंग एंटरप्राइज़ेस) में हम ऐसे वेन्चर्स को सहयोग देने पर गर्व महसूस करते हैं, जैसे कि ओमस्पेस रॉकेट एंड एक्सप्लोरेशन, जो तकनीक की सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत को वैश्विक स्पेस-टेक मानचित्र पर स्थापित कर रहे हैं। इनकी यात्रा यह दर्शाती है कि स्वदेशी इनोवेशन किस प्रकार सही इकोसिस्टम के सहयोग से आगे बढ सकती है।”
जैसे-जैसे भारत निजी क्षेत्र के सक्रिय सहयोग से अपने अंतरिक्ष-तकनीक पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है, ओमस्पेस जैसे स्टार्टअप स्वदेशी, स्केलेबल और किफायती अंतरिक्ष समाधान बनाने में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में उभर रहे हैं।
आज तक, CrAdLE ने 135 स्टार्टअप्स को समर्थन दिया है, तथा चार प्रमुख क्षेत्रों में तकनीक और ज्ञान-आधारित उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया है: मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग, अक्षय ऊर्जा और हेल्थकेयर ।


