- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नेटफ्लिक्स के द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 में, बॉलीवुड सितारों की खूबसूरत पत्नियों के साथ इस फनीवार को मज़ेदार बनाएं
इमेजिन कीजिए कि करवा चौथ पर जब एक नहीं, बल्कि सात बॉलीवुड सितारे एक साथ आएंगे, तो क्या होगा! मशहूर बहन की जोड़ी करीना और करिश्मा कपूर को दर्शकों के सामने पेश करने के बाद, नेटफ्लिक्स फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स सीजन 3 की क्वीन – महीप कपूर, सीमा सजदेह, भावना पांडे, नीलम कोठारी सोनी, रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला को हंसाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एपिसोड ग्लैमर, ग्रेस और मजे का पटाखा के अलावा और कुछ नहीं होने का वादा करता है!
हंसी के बीच, कपिल शर्मा मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड स्टार्स की पत्नियों की उनकी भारी फैन फॉलोइंग के लिए तारीफ करते हैं, फिर पूछते हैं, “क्या आपने कभी पता लगाया है कि इस शो में कौन अधिक दिलचस्पी रखता है – पुरुष या महिलाएं?”
इस सवाल का तुरंत जवाब देते हुए नीलम कोठारी सोनी ने कहा, ” दरअसल, पुरुषों को गपशप करने में मजा आता है।” भावना पांडे ने उन्हें सपोर्ट करते हुए कहा, “यह सच है कि पुरुषों को गपशप करना ज़्यादा पसंद है। लेकिन फिर वे अपनी पत्नियों को दोष देते हैं और कहते हैं – यार उसने फैबुलस लाइव्स का शो लगाया हुआ है, मैं तो बस यहां बैठा हुआ हूँ, लेकिन असल में वे भी शो देखना चाहते हैं।”
और सच तो यह है कि, हम सभी के पास एक ऐसा मजे का पटाखा होता है जिसका हम विरोध नहीं कर सकते!
अगर आप भी हमारी तरह ही उत्सुक हैं, तो आज रात 8 बजे द ग्रेट इंडियन कपिल शो देखना न भूलें, सिर्फ नेटफ्लिक्स पर!


