- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
नये साल पर ‘वागले की दुनिया’ अपने प्यारे से घर में आपका स्वागत करता है
नये साल की शुरूआत के साथ वागले परिवार का अपने घरों और दिलों में स्वागत करने के लिये तैयार हो जाइये। क्योंकि हम उम्मीद और आशा के साथ साल 2021 में प्रवेश कर रहे हैं और सोनी सब ने ‘वागले की दुनिया’ का फर्स्ट लुक एक ताजा और नये अवतार में प्रस्तुत किया है। इसका प्रोमो परिवार के मकसद को सामने लाता है और दर्शकों को अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का दमदार कारण देता है।
नये साल में कदम रखते हुए, खुशियों और आकांक्षाओं का वादा करने वाला शो ‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नये किस्से’ दर्शकों को पुरानी यादें ताजा करने की यात्रा पर ले जाएगा और आज के मध्यम वर्ग की बेहद प्रासंगिक महत्वाकांक्षाओं को बिलकुल सही तरीके से दर्शाएगा। सोनी सब और वागले की दुनिया मिस्टर वागले (अंजन श्रीवास्तव) और जूनियर वागले (सुमीत राघवन) के बीच के मुग्ध कर देने वाले सौहार्द्र को जीवंत करेंगे।
यह शो खुशी, आनंद और हास्य फैलाने की प्रतिबद्धता का संकेत देते हुए प्रशंसक को आमंत्रित करता है और एक परिवार की ऐसी कहानियाँ बयां करता है, जिन्हें हमने पारंपरिक रूप से पसंद किया है। आधुनिक, प्रगतिशील, जटिल और आकांक्षी भारत के परिदृश्य में एक आम आदमी की यह कहानी साल 2021 में हमारा मनोरंजन करने और हमें प्रेरित करने के लिये तैयार है।
इस शो में एक परिवार का उत्साह और प्यार होगा। इसमें मिसेज वागले की भूमिका में भारती आचरेकर और राजेश वागले की पत्नी की भूमिका में बहु प्रतिभाशाली परिवा प्रणति होंगी, जो वागले की दुनिया का नया युग प्रस्तुत करेंगी।
शीहान कपाही और चिन्मयी साल्वी कास्ट को युवा ऊर्जा से भर देंगे, जो राजेश और वंदना के बच्चों अथर्व और साखी वागले की भूमिकाओं में होंगे।
श्रीनिवास वागले की भूमिका निभाने जा रहे अंजन श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मैं प्रासंगिक, हल्के-फुल्के अंदाज वाली और मजेदार कहानियों के साथ एक बार फिर हमारे दर्शकों का मनोरंजन करने का इंतजार कर रहा हूँ। लोगों ने कई वर्षों तक मुझे वागले कहकर सम्बोधित किया है और वागले की दुनिया को खूब प्यार दिया है।
हालांकि, इस बार सोनी सब पर हम वागले की दुनिया का ताजा और नया वर्जन ला रहे हैं, जो आज के आम आदमी की दुविधा दिखाएगा, जो मेरे हिसाब से सभी के लिये प्रासंगिक है। मुझे अब भी हमारे बेहतरीन दिनों की याद आती है, लेकिन मुझे खुशी है कि मेरी सहकर्मी भारती आचरेकर भी इस शो में होंगी।’’
राधिका वागले की भूमिका निभाने जा रहीं भारती आचरेकर ने कहा, ‘‘भारत के सबसे चहेते टेलीविजन शोज में से एक के साथ वापसी करना बहुत सुखद है। ‘वागले की दुनिया’ ने 80 और 90 के दशक के आम आदमी के दिल को छुआ था और यह नया वर्जन आज के आम आदमी और उसकी समस्याओं को लेकर वही करेगा।
आज, हर कोई अपने घर में है, घर से ही काम कर रहा है और वागले की दुनिया दर्शकों को एक नये संसार में ले जाएगी, जहाँ वे अपनी चिंताएं भूल जाएंगे और अपनी समस्याओं पर हंसना सीखेंगे। पिछले 9 महीनों में लोगों का अपने परिवार के साथ जुड़ाव बढ़ा है और वे इस शो से भी जुड़ेंगे। मुझे खुशी है कि एक नये दृष्टिकोण के साथ वागले की दुनिया को लाने की कोशिश हुई है और मैं कह सकती हूँ कि वे इस शो के साथ न्याय कर रहे हैं।’’
राजेश वागले की भूमिका निभाने जा रहे सुमीत राघवन ने कहा, ‘‘एक बार फिर सोनी सब और हैट्सऑफ प्रोडक्शंस के साथ जुड़ना बहुत अच्छा लग रहा है और वह भी ‘वागले की दुनिया’ जैसे प्रशंसकों के चहेते क्लासिक शो को नये अवतार में लाने के लिये। पहले से चहेते किसी किरदार को दोहराना बड़ा काम है, लेकिन मैं यह करने के लिये बहुत उत्सुक हूँ। उम्मीद है कि मैं उन बारीकियों पर बखूबी पकड़ रखूंगा, जिन्होंने मिस्टर वागले को सभी का चहेता बना दिया था और मैं अपने परफॉर्मेंस से दर्शकों को खुश कर सकूंगा।’’
परिवा प्रणति, यानि वंदना वागले ने कहा, ‘‘सोनी सब और हैट्सऑफ प्रोडक्शंस हमें खुशी के साथ वागले की स्वप्निल दुनिया में ले जा रहे हैं और साल 2021 की इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती थी। भारत के सबसे चहेते शोज में से एक के साथ जुड़ने का मौका मिलना मेरे लिये गर्व की बात है और मैं हमारी दुनिया में जल्दी ही दर्शकों का स्वागत करना चाहती हूँ।’’
‘वागले की दुनिया- नई पीढ़ी, नये किस्से’ जल्दी ही सोनी सब पर आ रहा है


