- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
एंटी-लेप्रोसी डे के अवसर पर, सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन ने कुष्ठ कॉलोनियों में किया “संवाद”
मध्यप्रदेश की कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और मुद्दों को समझने की एक पहल
इंदौर,: सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन, कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवार के लोगों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए समर्पित एक संगठन है। एंटी-लेप्रोसी डे के अवसर पर सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश की कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और मुद्दों को समझने के लिए “संवाद” नामक एक पहल की गयी है। सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ विवेक लाल के अनुसार यह पहल कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों और उनके परिवार को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने और संस्था के लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगी।
“संवाद” का आयोजन मुख्य अतिथि श्रीमती सैयदा बिलग्रामी इमाम की उपस्थिति में ऑनलाइन किया गया। वे एक प्रसिद्ध लेखिका और फिल्म निर्माता है। उन्हे इंदिरा सुपर अचीवर पुरस्कार से भी नवाजा गया है।

संवाद देश भर में स्थित कुष्ठ कॉलोनियों तक पहुंचने के लिए सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन द्वारा की एक पहल है, जिससे कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को समझा जा सकें और उनकी ही सहायता से उन समस्याओं का निदान किया जा सकें। युगों से कुष्ठ रोगियों ओर उनके परिवार के लोगों को सामजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है, जबकि कुष्ठ रोग का पूरी तरह से इलाज संभव है।
कार्यक्रम से एक दिन पहले, साई रामावतार कुष्ठ सेवा समिति, बाणगंगा, इंदौर, मध्य प्रदेश के बच्चों के बीच एक ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हमारे राष्ट्र के पिता गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रृद्धांजलि देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसका विषय था “बापू के सपनो का भारत”।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए, श्रीमती सैयदा इमाम ने कहा, सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी द्वारा “संवाद” के रूप में की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने ड्राइंग प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों और विजेताओं का उत्साहवर्धन करते हुए, लेप्रोसी कॉलोनियों में रहने वाले प्रतिभावान बच्चों की प्रतिभा को किसी न किसी माध्यम से उजागर करते रहने की सलाह भी दी।
सैयदा इमाम ने कहा, कॉलोनियों में संवाद करने के साथ-साथ ज़रूरी है, कॉलोनियों में रह रहे लोगों से उनके सुझाव लेना ताकि उनके सुझावों के जरिए संस्था अपने काम को और बेहतर बना सकें।
एसोसिएशन ऑफ पीपुल एफेक्ट बाय लेप्रोसी (एपीएएल) के सचिव श्री सारंग गायधाने ने कहा, ‘’ससाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन ने हमेशा कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों की बेहतरी के लिए काम किया है। हम कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों और उनके परिवारों को एक गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने के लिए फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं।”
सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री तरुण दास ने कुष्ठ कॉलोनी के लोगों को संबोधित करते हुए उन सभी का और मुख्य अतिथि श्रीमती सैयदा इमाम का इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कॉलोनी में मौजूद सभी लोगों को आश्वासन भी दिया कि सासाकावा-इंडिया लेप्रोसी फाउंडेशन निरंतर ऐसे ही कुष्ठ कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नित-नए प्रयास करती रहेगी।


