- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
डेयरी प्रॉडक्ट्स ब्रांड मिल्क मैजिक को मध्यप्रदेश के बाजार में लॉन्च किया गया
मिल्क मैजिक जयश्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स (जेजीएफ) का डेयरी प्रॉडक्ट्स ब्रांड है
इंदौर. मध्यभारत के अग्रणी डेयरी उत्पाद निर्माताओं में से एक, जयश्री गायत्री फ़ूड प्रोडक्ट्स (जेजीएफ) ने लगभग 4000 चैनल पार्टनर्स के साथ अपने प्रमुख डेयरी उत्पाद ब्रांड ‘मिल्क मैजिक’ को मध्यप्रदेश में लॉन्च किया है, जिसमें पुरे राज्य के सुपर स्टॉकिस्ट, वितरक और रिटेल आउटलेट के साथ खाद्य और किराना सामान के प्रमुख रिटेलर्स जैसे रिलायंस फ्रेश और डीमार्ट, ईकॉमर्स रिटेलर्स जैसे ऑनडोर और फूड ऑनडोर जैसे डिलीवरी ऐप शामिल हैं।
ब्रांड ने भोपाल में अपना पहला एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट भी खोला है। कंपनी आउटलेट्स की ही तरह सभी प्रमुख शहरों में इसी तरह के स्टोर्स आने वाले कुछ महीनो में स्थापित किये जायेंगे।
मिल्क मैजिक इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अलग-अलग रेंज के डेयरी प्रॉडक्ट्स जैसे पनीर की फ्रेश और फ्रोजन वैरायटी उपलब्ध कराता है, जो ब्रांड के सबसे लोकप्रिय प्रॉडक्ट्स में से एक है। इसके अलावा कंपनी ने ब्रांड के अन्य प्रॉडक्ट्स जैसै सॉल्टेड एवं अनसॉल्टेलड बटर, शुद्ध घी के अलावा पनीर और खोये से बनी कई भारतीय मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसगुल्ला, रसमलाई और काजू-कतली भी रिटेलेर्स के पास उपलब्ध कराई हैं।
पिछले कुछ समय में घरेलू के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बी2बी सेगमेंट में कंपनी ने मजबूती से अपने पैर जमा लिए हैं। निर्यात बाजार में हाईक्वॉलिटी स्टैंडर्ड के डेयरी प्रॉडक्ट्स की डिलिवरी और उपभोक्ताओं के जबर्दस्त रेस्पांस से उत्साहित जेजीएफ ने मिल्क मैजिक ब्रांड के नाम से विशाल प्रॉडक्ट्स की रेंज भारत के घरेलू बाजार में लॉन्च करने की काफी संभावनाएं देखी है।
जयश्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स (जेजीएफ) के प्रबंध निदेशक श्री किशन मोदी ने मिल्क मैजिक के संबंध में कहा, “हम 7 साल से ज्यादा समय से साफ-सुथरे ढंग से स्वच्छता का पूरा ख्याल रखते हुए हाई-क्वॉलिटी डेयरी प्रॉडक्ट्स बना रहे हैं, जिसे दुनिया भर के कई देशों के उपभोक्ताओं ने स्वीकार किया है। हमं विश्वास था कि जिस तरह से हमारे प्रॉडक्ट्स दुनिया भर में रहने वाले भारतीयों ने पसंद किए, उसी तरह हमारे प्रॉडक्ट्स भारतीय बाजार में भी उपभोक्ता पसंद करेंगे।
मध्यप्रदेश हमारे लिए प्रमुख बाजार है। हमें पूरा भरोसा था कि मध्यप्रदेश में हमारे पनीर प्रॉडक्ट्स को उपभोक्ताओं द्वारा काफी सराहा जाएगा क्योंकि हमारे प्रॉडक्ट की क्वॉलिटी सबसे बढ़िया है और आज मार्केट में मिलने वाले किसी अन्य प्रॉडक्ट्स से इसकी तुलना नहीं की जा सकती।”
मिल्क मैजिक ब्रांड राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़ ,उड़ीसा और तेलंगाना समेत कई अन्य राज्यों में काफी लोकप्रिय है। अब इस ब्रांड को कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में भी लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद इस ब्रांड को महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी लॉन्च करने की योजना है। कंपनी का अपना डिस्ट्रिब्यूशन चैनल बनाने की मजबूत योजना है, जिसके लिए हर शहर में हब और रिटेल आउटलेट बनाए जाएंगे।
कंपनी का डेयरी प्रॉडक्ट्स बनाने का अत्याधुनिक प्लांट मध्यप्रदेश के सिहोर में स्थित है, जो ग्रामीण भारत के सबसे बड़े गेहूं की बुआई के क्षेत्रों में से एक है। मौजूदा समय में इस प्लांट में रोजाना 4 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है, जिससे रोजाना उच्च मांग वाले डेयरी प्रॉडक्ट्स का उत्पादन किया जाता है। प्लांट में रोजाना पनीर (25 मीट्रिक टन क्षमता), बटर (30 मीट्रिक टन क्षमता), व्हेय पाउडर (15 मीट्रिक टन क्षमता) अलग-अलग वैराइटी का चीज़ (20 मीट्रिक टन) और स्किम्ड मिल्क पाउडर (30 मीट्रिक टन) का उत्पादन होता है।
जयश्री गायत्री फूड प्रॉडक्ट्स विश्वस्तरीय फूड प्रॉडक्ट्स बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी नए-नए प्रॉडक्ट्स के आविष्कार, अपने प्लांट के अपग्रेडेशन और मानकों को ऊपर उठाने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है। इन निर्माण संयंत्रों में प्रॉडक्ट की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बरकरार रखने के लिए कड़ी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। कंपनी उचित ढंग से खाद्य सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के साथ सभी वैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करती है।
क्वॉलिटी चेक समय-समय पर किए जाते हैं। कच्चा माल मिलने के समय और डिस्पैच से पहले तैयार माल बनाते समय कड़ी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। सप्लाई चेन को लगातार अपग्रेड किया जाता है और खाद्य की सुरक्षा से संबंधित कम्युनिकेशन सिस्टम को अपडेट किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि कस्टमर तक प्रॉडक्ट्स पहुंचने से पहले किसी दिशा-निर्देशों के पालन में लापरवाही न बरती जाए।
कंपनी को घरेलू और ग्लोबल बाजारों के लिए कई महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन हासिल हो चुके हैं। इन प्रमाणपत्रों में आईएसओ के फूड सेफ्टी मैनेजमेंट स्टैंडर्ड से संबंधित आईएससो 22000 : 2018, आईएसओ के क्वॉलिटी मैनेजमेंट सिस्टम स्टैंडर्ड का आईएसओ 9001 : 2008, भारत सरकार के उद्योग और वाणिज्य मंत्रालय की निर्यात निगरानी परिषद, मिल्क प्रॉडक्ट्स के निर्यात की मंजूरी के लिए एचएएलएएल सर्टिफिकेशन और कोशेर सर्टिफिकेशन शामिल है।
भारत में कंपनी के अलग-अलग डेयरी प्रॉडक्ट्स की मांग बढ़ने से वैल्यू ऐडेड प्रॉडक्ट्स की रेंज बढ़ने का अवसर मिलने की संभावना है। कंपनी का लगातार फोकस आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक, मॉडर्न सप्लाई चेन बनाने और हाई क्वॉलिटी के प्रॉडक्ट्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती पर है।


