- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
इंडियन आइडल सीजन 12 के सेट पर जया प्रदा ने कहा, “मुझे नौलखा मंगा दे रे, ओ सैंया दीवाने”
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का म्यूज़िकल शो इंडियन आइडल सीजन 12, इस वीकेंड इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की लेजेंडरी दीवा जया प्रदा का स्वागत करने जा रहा है। पिछले चार दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में राज करने वाली यह अभिनेत्री कई भाषाओं में फिल्में कर चुकी हैं और इस दौरान अपने लंबे करियर से जुड़ी कुछ अनजानी बातें भी बताएंगी। शो के होस्ट जय भानुशाली भी इस ‘क्वीन ऑफ रोमांस’ के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताते नजर आएंगे।
इस शो में अरुणिता ने ‘मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैंया दीवाने’ पर एक अद्भुत परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर जया प्रदा मंत्रमुग्ध हो गईं। उन्होंने अरुणिता की परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, “अरुणिता, यह परफॉर्मेंस इस शाम की सबसे बढ़िया परफॉर्मेंस में से एक है। जिस तरह से आपने इस गाने को संभाला, वो मुझे बहुत पसंद आया। हालांकि यह काफी मुश्किल था, लेकिन आप इसमें छा गईं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी किसी को इतनी छोटी उम्र में इस लेवल की प्रस्तुति देते हुए नहीं देखा। यह वाकई बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस थी। मेरी इच्छा है कि मैं मंच पर आकर इस गाने पर डांस करूं।” इसके बाद दोनों ने मिलकर इस गाने पर परफॉर्म किया और सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।
इस दौरान अरुणिता ने अपने जज़्बात जाहिर करते हुए कहा, “यह देखना मेरे लिए किसी सपने की तरह था कि मैं गा रही हूं और जया जी इस पर डांस कर रही हैं। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद सेट पर सभी लोगों ने खड़े होकर हमारी बहुत तारीफें कीं। उन्होंने मेरी शाम यादगार बना दी और मैं जिंदगी भर इन यादों को संजोकर रखूंगी।”


