- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
वन राईड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राईड करने का अंतिम मौका
वन राईड 2026 में हिस्सा लेने के लिए रजिस्टर करें: https://royalenfield.com/oneride
20 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रॉयल एनफील्ड के हजारों राईडर प्योर मोटरसाईक्लिंग के ग्लोबल जश्न, वन राईड के लिए सड़कों पर निकलेंगे।
वन राईड की शुरुआत 2011 में हुई थी, जब विभिन्न देशों और महाद्वीपों के राईडर एक साथ राईडिंग की खुशी मनाने के लिए निकले थे। इस साल रॉयल एनफील्ड की 125 वीं वर्षगांठ के अवसर पर वन राईड 60 देशों में 1,600 से अधिक राईड्स तक फैली होगी। मोटरसाईक्लिंग के साझा प्यार के लिए यह ग्लोबल आयोजन 2026 में उन जगहों के लिए एक साझा जिम्मेदारी भी प्रदर्शित करता है, जिन्होंने इन राईड्स को संभव बनाया है।
‘‘एवरी राईडर। एवरी रोड। वन मिशन।’’ की प्रेरणा के साथ वन राईड 2026 स्नो लेपर्ड के लिए समर्पित है, जो ऊँचे पहाड़ों की एक मुख्य प्रजाति और उन इलाकों की स्थायी पहचान है। हिमालय रॉयल एनफील्ड का आध्यात्मिक घर है। इस क्षेत्र को राईडर्स की कई पीढ़ियों ने एक्सप्लोर किया है और यह मोटरसाईक्लिंग की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। रॉयल एनफील्ड द्वारा वन राईड 2026 में हिस्सा लेने वाले हर राईडर के लिए स्नो लेपर्ड के संरक्षण के लिए योगदान दिया जाएगा। इससे उनका यह विश्वास प्रदर्शित होता है कि पहाड़ों के साथ रिश्ता उनके संरक्षण में मदद करने की जिम्मेदारी के साथ शुरू होता है।
यह पहल रॉयल एनफील्ड के सोशल मिशन के अंतर्गत चल रहे संरक्षण कार्य को आगे बढ़ाती है। इसके सामुदायिक संरक्षण प्रोजेक्ट हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम और जम्मू-कश्मीर तक फैले हुए हैं, जहाँ स्नो लेपर्ड का 10,500 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ प्राकृतिक आवास आता है। इसमें से 53 वर्ग किलोमीटर का दायरा कंपनी के सामुदायिक संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया है। भारत में वर्तमान में लगभग 718 स्नो लेपर्ड रहते हैं। वन राईड के माध्यम से यह मिशन पूरी दुनिया तक पहुँच रहा है। राईड चाहे दिल्ली में हो, लंदन में या साओ पाउलो में, इसमें भाग लेने वाला हर राईडर ऊँचे हिमालय में चल रहे संरक्षण कार्यों में अपना योगदान देगा।
20 सितंबर को राईड से लगभग एक हफ्ते पहले रजिस्ट्रेशंस का अंतिम चरण शुरू हो गया है। राईडर अपनी नजदीकी रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर जाकर या ऑनलाईन वन राईड के लिए आवेदन कर सकते हैं। राईडिंग क्लब और स्वतंत्र राईडर अपने लिए राईड खुद तैयार कर सकते हैं। जिन लोगों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके पास सड़क पर उतरने के लिए अपनी जगह पक्की करने का समय अभी भी बचा हुआ है।


