- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इस दीवाली कैम्पेन के साथ ओप्पो ने ‘स्माईल्स’ का विस्तार किया
गरीब बच्चों के स्वास्थ्य के लिए सहयोग देने के उद्देश्य से स्माईल फाउंडेशन के साथ साझेदारी की और 10 लाख रु. का अनुदान दिया
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित कियारा अडवानी के साथ डिजिटल अभियान लॉन्च किया
– सेल्फी एक्सपर्ट, ओप्पो ने हाल ही में ओप्पो एफ9 प्रो स्टैरी पर्पल के लॉन्च के साथ दीवाली अभियान, ‘योर बेस्ट दीवाली गिफ्ट’ लॉन्च किया, जिसके तहत गरीब बच्चों के साथ इस खुषी को बांटा गया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करना और लाईट, कलर्स एवं सुविधाहीन बच्चों के लिए ढेर सारे प्यार के साथ दीवाली मनाने का वैकल्पिक तरीका पेश करना है। इस अभियान में खूबसूरत डिज़ाईन वाले एफ9 प्रो स्टैरी पर्पल को इस सीज़न दीवाली के सर्वश्रेष्ठ गिफ्ट के रूप में स्थापित करना है।
इस अभियान के बारे में श्री विल यांग, ब्रांड डायरेक्टर, ओप्पो इंडिया ने कहा, ‘‘भारत में त्योहारों का समय बहुत उत्साह का समय होता है, जब दोस्त एवं परिवार मिलकर एक दूसरे को उपहार, लाईट और मिठाईयां देते हैं। ओप्पो पर हम इस अनुभव को सभी ग्राहकों के लिए खुशनुमा बनाना चाहते हैं। हम अपना दीवाली अभियान लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। इस अभियान के साथ हमारा उद्देश्य सभी लोगों के बीच खुषी का संचार करना है। हमें खुषी है कि स्माईल फाउंडेशन इस उद्देश्य को प्राप्त करने में हमारा साझेदार है। इस दीवाली हम ग्राहकों को सर्वश्रेश्ठ टेक्नॉलॉजी, कला एवं इनोवेषन प्रदान करने पर केंद्रित हैं और हमारा मानना है कि एफ9 प्रो स्टैरी पर्पल इस साल दीवाली का सर्वश्रेष्ठ उपहार बन जाएगा।’’
ऑफलाईन एवं ऑनलाईन चलाए गए इस अभियान के तहत ओप्पो ने गैरसरकारी संगठन, स्माईल फाउंडेषन के साथ साझेदारी की, जो बच्चों व उनके परिवारों के कल्याण के लिए काम करता है। ओप्पो ने बालिकाओं पर विशेष केंद्रण के साथ गरीब बच्चों को सहयोग प्रदान करने के लिए इस संगठन को 10 लाख रु. का अनुदान दिया। पैसिफिक मॉल, सुभाश नगर, नई दिल्ली में एक विषाल गिफ्ट बॉक्स के आकार में एक खूबसूरत एक्सपीरियंस ज़ोन स्थापित किया गया, जिसमें ग्राहक एक लैंप जलाकर ओप्पो एफ9 प्रो का अनुभव ले पाए। इस ज़ोन में लैंप जलाने वाले आगंतुकों ने इस महान उद्देष्य के लिए दान दिया और एक भोले-भाले बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए अपना सहयोग दिया।
इस अभियान के दूसरे चरण में ओप्पो ने डिजिटल अभियान लॉन्च किया, जिसमें एफ9 प्रो स्टैरी पर्पल की मुख्य खासियत – ‘‘5 मिनट चार्ज, 2 घंटे की टॉक’’ पर प्रकाश डाला गया। बॉलिवुड के प्रतिश्ठित डायरेक्टर, मोहित सूरी द्वारा निर्देशित एवं लोकप्रिय बॉलिवुड अभिनेत्री, कियारा अडवानी द्वारा अभिनीत वीडियो कैम्पेन में मां और एडॉप्टेड बेटी के बीच का प्रेम प्रदर्शित किया गया। इसमें दिखाया गया कि प्यार किस प्रकार लोगों को जोड़ता है और खून के रिश्तों से परिभाषित नहीं होगा। इसमें एफ9 प्रो स्टैरी पर्पल को खूबसूरत यादों के लिए सर्वश्रेश्ठ उपहार के रूप में पेश किया गया।
यह डिजिटल अभियान हवस इंडिया द्वारा डिज़ाईन किया गया है। इसमें कियारा एक लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी मां को दीवाली की तैयारी करने में मदद कर रही हैं, वहीं परिवार उन्हें यह कड़वी सच्चाई बताने के बारे में वार्ता कर रहा है, कि उन्हें गोद लिया गया है। यह टीवीसी उस समय इमोषनल मोड़ ले लेता है, जब यह युवा लड़की वापस अनाथालय जाती है, जहां उसका परिवार हर दवाली उपहार बांटने के लिए जाता है। वो लोग वहीं से कियारा को अपने साथ लाए थे। यह भावनात्मक लय आगे बढ़ती है और यह लड़की अपने परिवार को चकित कर देती है कि उसे सब पता है और उन्हें ब्रांड न्यू ओप्पो एफ9 प्रो उपहार में देकर धन्यवाद देती है, कि वो लोग उसे लेने यहां आए।
वीडियो का लिंक :
https://www.youtube.com/watch?v=QktQGVUfyzQ&t=11s
क्रेडिट रोल :
ऽ एजेंसी : हवस इंडिया
ऽ क्रिएटिव डायरेक्टर : ष्याम सामंत
ऽ प्रोडक्षन हाउस : कटअवे फिल्म्स
ऽ डायरेक्टर (फिल्म) : मोहित सूरी
ऽ प्रोड्यूसर : गौरव धार एवं मोनिका गंभीर


