- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने यूवी सैनिटेक लॉन्च किया, जो कोरोना वायरस को मारता है
ओरिएंट यूवी सैनिटेक सुरक्षित तरीके से दैनिक उपयोग की चीजों को बॉक्स के अंदर रखकर सैनिटाइज करने के लिये यूवी-सी (अल्ट्रावॉइलेट-सी) किरणों का उपयोग करता है, और उन्हें केवल 4 मिनट में सैनिटाइज कर देता है
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जोकि 2.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर के विविधिकृत सीके बिरला ग्रुप का एक अंग है, ने एक बॉक्स के आकार के सैनिटाइजिंग उपकरण यूवी सैनिटेक को लॉन्च किया है।
यह 4 मिनट में सभी निर्जीव चीजों की सतहों पर कोरोना वायरस सहित बाकी वायरस, बैक्टीरिया और फंगस को मारने के लिये छोटी वेवलेंथ वाली अल्ट्रावॉइलेट (यूवी-सी) लाइट का उपयोग करता है। यह लॉन्च अद्वितीय, सुरक्षित और जिंदगी को आसान बनाने वाले इनोवेटिव उत्पादों को निरंतर विकसित करते रहने की कंपनी की प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच और लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद लोगों को बाहरी वातावरण में एक्सपोज होने वाली खरीदी गई वस्तुओं और दैनिक उपयोग की चीजों के जरिए अपने घरों और कार्यालयों में कोरोना वायरस के आने का डर है। यह चीजें हैं मोबाइल, वॉलेट, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खाने-पीने का सामान, करंसी, आदि।
ओरिएंट यूवी सैनिटेक यूवी-सी लाइट का एक समान 360 डिग्री एक्सपोजर सुनिश्चित करता है और 99.99 प्रतिशत वायरस और बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। इसकी अल्ट्रावॉइलेट जर्मिसाइडल इरैडियेशन (यूवीजीआई) विधि वायरसों की केमिकल बॉन्डिंग को तोड़ती है और उनके डीएनए, आरएनए और प्रोटीन्स की संरचना को नष्ट कर उन्हें निष्क्रिय कर देती है।
इसमें एक प्री-सेट इलेक्ट्रॉनिक टाइमर आता है, जो यूवी-सी लाइट में पूरे 4 मिनट का एक्सपोजर सुनिश्चित करता है, जो चीजों की सतहों पर वायरसों और बैक्टीरिया को मारने के लिये पर्याप्त है।
ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड के एमडी व सीईओ राकेश खन्ना ने कहा, ‘‘कोविड-19 संकट ने हमें स्वास्थ्य और साफ-सफाई का काफी महत्वपूर्ण सबक सिखाया है, जिसमें सैनिटाइजेशन की प्रासंगिकता और महत्व शामिल हैं। इस महामारी के चलते उपभोक्ताओं के बीच हाइजीन प्रोडक्ट्स की मांग और जागरूकता बढ़ रही है।
इसे देखते हुए हमें यूवी-सी लाइट आधारित यूवी सैनिटेक को लॉन्च करने की प्रसन्नता है, जो एक अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित समाधान है और सभी निर्जीव वस्तुओं के सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को सरल बनाता है।
हमारे लिए यह केवल समय की माँग के आधार पर कोई उत्पाद लॉन्च करना नहीं है, बल्कि लोगों को स्वच्छता बनाये रखने पर अधिक जागरूक करने का एक प्रयास है । हमें बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।’’
ओरिएंट यूवी सैनिटेक बॉक्स में 34 लीटर की क्षमता है और यह 11 वाट्स के दो यूवीसी लैम्प्स का उपयोग करता है। इनमें से प्रत्येक लैम्प विकर्ण कोण पर रखा गया है जोकि यूवी इरैडियेशन का एक समान फैलाव सुनिश्चित करते हुए सराउंड रिफ्लेक्टिविटी के साथ पर्याप्त यूवी जर्मिसाइडल इरैडियेशन प्रदान करता है।
इस से निस्संक्रामक क्षमता बढ़ जाती है और सतह का चारों और से 360 डिग्री डिसइंफेक्शन होता है। यह 200 nm से 280 nm की जर्मिसाइडल वेवलेंथ में अल्ट्रावॉइलेट लाइट उत्पन्न करता है और विशेष रूप से 254 nm पर यूवी लाइट उत्पन्न करके कीटाणुओं को 99.99 प्रतिशत मारता है। बैक्टीरिया और वायरस को प्रभावी ढंग से मारने के लिये प्री-सेट-इलेक्ट्रॉनिक टाइमर 4 मिनट के एक्सपोजर की अधिकतम एवं पर्याप्त अवधि सुनिश्चित करता है।
ओरिएंट यूवी सैनिटेक में एक टॉप लोडिंग लिड है, इससे यूजर्स इसके अंदर वस्तुओं को आसानी से रख सकते हैं। यह उपयोग के लिये पूरी तरह सुरक्षित है। इसका सेफ्टी स्विच दरवाजा खुला होने पर यूवी लाइट को अपने आप बंद कर देता है। इसमें एरर अलर्ट फंक्शन के साथ इलेक्ट्रानिक टाइमर डिस्प्ले है। इसका रबर गैस्केट यूवी किरणों के रिसाव को रोकता है और इसमें मजबूत मेटलिक बॉडी दी गई है।
ओरिएंट यूवी सैनिटेक ‘भारत में निर्मित’ है और इसे ओरिएंट की फरीदाबाद फैसिलिटी में बनाया गया है। मान्यता प्राप्त एनएबीएल लैब ने इसका परीक्षण और प्रमाणन किया है। 11,999 रुपये की कीमत पर यह फ्लिपकार्ट और अमेज़ॉन के माध्यम से उपलब्ध है। ओरिएंट यूवी सैनिटेक प्रोडक्ट पर एक साल की वारंटी के साथ आता है और इसके यूवीसी लैम्प्स पर 6 महीने की वारंटी दी गई है।


