- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के छात्र ऐराफ मेव ने इंडिया ओपन राइफल एंड पिस्टल प्रतियोगिता 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
इंदौर | मई 2026 देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित प्रतिष्ठित “इंडिया ओपन कॉम्पिटिशन इन राइफल एंड पिस्टल (NR इवेंट) 2026” में ओरिएंटल यूनिवर्सिटी, इंदौर के मैनेजमेंट विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र ऐराफ मेव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में बीबीए इंटरनेशनल बिजनेस के छात्र ऐराफ मेव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 9वीं रैंक प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य एवं विश्वविद्यालय दोनों को गौरवान्वित किया। देशभर के प्रतिभाशाली निशानेबाजों के बीच हुए कड़े मुकाबले में ऐराफ ने 402.1 का प्रभावशाली स्कोर अर्जित किया, जो उनकी प्रतिभा, एकाग्रता एवं समर्पण को दर्शाता है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर श्री प्रवीण ठकराल, प्रो-चांसलर श्री गौरव ठकराल, प्रो-चांसलर प्रो. डॉ. ध्रुव घई, चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. डॉ. गरिमा घई , प्रो. (डॉ.) अमोल गोरे कुलगुरु , श्री अजयेन्द्र नाथ डिप्टी रजिस्ट्रार तथा स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. राजेंद्र कुमार मीणा ने छात्र को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऐराफ मेव की यह सफलता ओरिएंटल यूनिवर्सिटी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत संस्थान विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है।


