- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ज्योतिष को समाज सेवा का मजबूत माध्यम बनाना हमारा उद्देश्यः रुचिका बी. भसीन
ज्योतिषियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन
इंदौर. शहर में एक निजी होटल में ज्योतिषियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य ज्योतिष के माध्यम से समाज सेवा को एक नई, सकारात्मक और प्रभावशाली दिशा देना था. कार्यक्रम में शहर के अनुभवी ज्योतिषयों ने भाग लिया.
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण, हीलिंग वर्कशॉप्स, तथा युवाओं में बढ़ती डिप्रेशन और एंजाइटी जैसी गंभीर समस्याओं के समाधान पर गहन और सार्थक चर्चा की गई. उपस्थित विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा करते हुए ज्योतिष को केवल भविष्य जानने का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाने का सशक्त साधन बताया.

आयोजन की प्रमुख आयोजक ज्योतिषाचार्य रुचिका बी. भसीन ने कहा हमारा उद्देश्य ज्योतिष को केवल व्यक्तिगत लाभ तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे समाज सेवा का एक मजबूत माध्यम बनाना है. आज के समय में जब युवा मानसिक तनाव और अस्थिरता का सामना कर रहे हैं, ऐसे में ज्योतिष और हीलिंग पद्धतियां उन्हें सही दिशा और सकारात्मक ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं. हम सभी मिलकर समाज में जागरूकता और संतुलन लाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी निरंतर किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक मार्गदर्शन और सहायता पहुंचाई जा सके.
कार्यक्रम में कानपुर से गोपाली जी, उज्जैन पं. गोपालकृष्ण शास्त्री, विनोद शास्त्री, दामोदर शर्मा, विनोद नागर, मोहित शर्मा, मोहिनी सिंह, रंजीता जैन, रचना राजपूत, श्रुति असोदिया, मयंक सक्सेना आदि उपस्थित थे. सभी ज्योतिषियों ने एकजुट होकर समाज सेवा, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और हीलिंग पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.


