- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
रूपल त्यागी के साथ आउटडोर शूटिंग
मुंबई. बाहर शूटिंग करना ताज़ा और मजेदार लगता है। प्रकृति की सुंदरता को देखकर आप जीवंत और ऊर्जावान महसूस करते हैं। महीनों तक घरों में रहने के बाद, यह अच्छा बदलाव है। इसी तरह अभिनेत्री और कोरियोग्राफर रूपल त्यागी, जो दंगल टीवी के नए शो ‘रंजू की बेटियां’ में नजर आएंगी, ने अपना अनुभव साझा किया।
सेट पर अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, रूपल कहती हैं, “आउटडोर शूटिंग का मेरा अनुभव दिलचस्प और बहुत मज़ेदार रहा है। मैंने पहले भी रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के साथ काम किया है और उनके साथ एक अच्छा संबंध है।
कोरोनावायरस के कारण मेकअप के साथ-साथ मास्क पहनना और उसका प्रबंधन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, लेकिन फिर भी मैं अपने सह-कलाकारों के साथ शूटिंग का आनंद ले रही हूं।
मुझे मोनिका चौहान और रीना कपूर (जो हमारी माँ हैं शो में) के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। मैं इस आउटडोर शूटिंग के वाइब को बहुत पसंद कर रही हूं और शो शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।
लगता है के अभिनेताओं को सेट पर खूब आनंद मिल रहा है।हम टीवी पर अभिनेताओं को फिर से देखने के लिए उत्सुक हैं।
‘रंजू की बेटियां’ रंजू (रीना कपूर) और उनकी 4 बेटियों के बारे में एक पारिवारिक ड्रामा है और यह बहुत जल्द ही दंगल टीवी पर लॉन्च होगा।


