- डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया
- ओडिशा के 40 फैकल्टी सदस्यों के लिए ईडीआईआई, अहमदाबाद में फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
- Arma Capital ने EBG Group के वेलनेस, फूड और फैमिली व्यवसायों में ₹10 करोड़ का निवेश किया
- After a Landmark First Season, ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ is set to return soon with Season 2 on Netflix
- High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026
आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
तीन दिन की वर्कशॉप में विद्यार्थियों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों ने हाथों-हाथ सीखे सोशल मीडिया, गूगल और एआई टूल्स
इंदौर, जून, 2025: अब कारोबार बढ़ाना हो, नौकरी पानी हो या घर बैठे कमाई करनी हो, डिजिटल मार्केटिंग सीखना सबके लिए ज़रूरी हो गया है। इसी सोच के साथ इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन (आईएमए) ने जाल ऑडिटोरियम, साउथ तुकोगंज में 3 दिवसीय डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। वर्कशॉप में 40 से अधिक विद्यार्थियों, व्यापारियों, उद्यमियों और नौकरीपेशा लोगों ने भाग लिया और डिजिटल मार्केटिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आधुनिक टूल्स की व्यावहारिक ट्रेनिंग ली।
वर्कशॉप के मुख्य प्रशिक्षक एवं डिजिटल मार्केटिंग विशेषज्ञ श्री पवन त्रिपाठी ने तीनों दिन प्रतिभागियों को सरल भाषा और लाइव उदाहरणों के साथ प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा, “आज डिजिटल स्किल उतनी ही ज़रूरी हो गई है जितना कभी पढ़ना-लिखना था। जो व्यापारी और युवा आज एआई और डिजिटल मार्केटिंग सीख लेंगे, आने वाले समय में वही आगे रहेंगे। अच्छी बात यह है कि इसे सीखने के लिए न बड़ी डिग्री चाहिए, न बड़ा शहर, सिर्फ सीखने की इच्छा चाहिए।”
तीन दिनों में प्रतिभागियों ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और यूट्यूब का सही इस्तेमाल, एआई से पोस्ट और रील्स बनाना, क्लाउड, चैटजीपीटी व गूगल जैमिनी जैसे एआई टूल्स से कंटेंट तैयार करना, गूगल पर अपने बिज़नेस को ऊपर लाने के लिए एसईओ और गूगल बिज़नेस प्रोफाइल बनाना, फेसबुक-इंस्टाग्राम व गूगल पर विज्ञापन चलाना, व्हॉट्सएप बिज़नेस से ग्राहक जोड़ना तथा फ्रीलांसिंग से घर बैठे कमाई के तरीके सीखे। खास बात यह रही कि हर विषय सिर्फ समझाया नहीं गया, प्रतिभागियों ने खुद अपने मोबाइल और लैपटॉप पर विज्ञापन अभियान बनाए, कीवर्ड रिसर्च की और अंतिम दिन समूहों में बंटकर अपनी पूरी डिजिटल मार्केटिंग योजना तैयार कर प्रस्तुत भी की।
वर्कशॉप में भाग लेने वालीं सुहानी जैन ने कहा ने कहा, “पहले मुझे लगता था कि ऑनलाइन प्रचार के लिए एजेंसी को पैसे देने पड़ते हैं। अब मैं अपना इंस्टाग्राम और विज्ञापन खुद चला सकती हूँ।”
आईएमए के प्रेसिडेंट नवीन खंडेलवाल ने कहा, “आईएमए का उद्देश्य युवाओं और पेशेवरों को उद्योग की आज की ज़रूरतों के हिसाब से तैयार करना है। इस वर्कशॉप को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए आगे भी डिजिटल स्किल, उद्यमिता, नेतृत्व विकास और प्रबंधन से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।”
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रतिभागियों ने वर्कशॉप को उपयोगी और रोजगार से जोड़ने वाला बताया।


