- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ओयो ने इंदौर में नीट की महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष छूट की घोषणा की
· नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) का आयोजन रविवार, 17 जुलाई, 2022 को भारत के 497 शहरों में स्थित भिन्न-भिन्न केंद्रों पर होगा
· छात्राएँ ओयो होटल्स में रुकने पर 60 प्रतिशत तक की छूट पा सकती हैं
इंदौर: ग्लोबल हॉस्पिटलिटी टेक्नोलॉजी कंपनी, ओयो ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रैंस टेस्ट (नीट) 2022 में बैठने वाली छात्राओं के लिए एक विशेष छूट योजना की घोषणा की है।
इस योजना के तहत, सफर करके नीट परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने वाली सभी छात्राओं को पूरे देश में मौजूद ओयो होटलों में अपने स्टे के लिए 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
यह छूट 16 जुलाई और 17 जुलाई, 2022 को लागू रहेगी। परीक्षा का आयोजन रविवार, 17 जुलाई, 2022 को भारत के 497 शहरों में स्थित भिन्न-भिन्न केंद्रों पर होगा। ओयो ने महत्वपूर्ण परीक्षा केंद्रों पर कन्या प्रत्याशियों को ठहरने की सुविधा प्रदान करके अपना सहयोग देने का वादा किया है।
यह छूट पाने के लिए ओयो ऐप डाउनलोड करें, रेड ‘नियरबाय’ आईकन पर क्लिक करके अपने परीक्षा केंद्र के पास इस योजना में भाग लेने वाले होटल को तलाशें, फिर कूपन कोड ‘नीटजेएफ’ (NEETJF) चुनकर बुक नाउ और पे ऐट होटल बटन दबाएँ। इस योजना में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को वाई-फाई और एयर कंडीशनिंग की सुविधा मिलेगी।
नीट का आयोजन हर साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सभी मेडिकल संस्थानों के अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए किया जाता है, जिसमें किसी अन्य कानून के अंतर्गत आने वाले मेडिकल संस्थान भी शामिल होते हैं। इसलिए एम्स, नई दिल्ली; जेआईपीएमईआर और सभी एम्स जैसे संस्थानों में एमबीबीएस कोर्सेस में प्रवेश भी नीट परीक्षा द्वारा ही लिया जा सकता है।
हर साल नीट परीक्षा में बैठने वाले कुल प्रत्याशियों में 50 प्रतिशत छात्राएँ होती हैं। नीट परीक्षा कराने वाली संस्था, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी आँकड़ों के मुताबिक 2021 में लगभग 16 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें लगभग 9 लाख विद्यार्थी छात्राएँ थीं। वर्ष 2019 और 2020 में लगभग 15 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से लगभग 8 लाख विद्यार्थी छात्राएँ थीं।
मध्य प्रदेश में वर्ष 2021 में नीट परीक्षा के लिए 50,000 से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। नीट 2022 में यह संख्या थोड़ी अधिक बढ़ने की उम्मीद है।
महिलाओं को अपने व्यवसायिक सपने पूरे करने में ओयो के योगदान के बारे में श्रीरंग गोडबोले, एसवीपी- प्रोडक्ट एवं चीफ सर्विस ऑफिसर, ओयो ने कहा, “हर साल बड़ी संख्या में छात्राओं को नीट परीक्षा में बैठने के लिए अपने गाँवों और कस्बों से दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता है। इस अभियान के साथ हम उन्हें किफायती मूल्यों में अपने परीक्षा केंद्रों के पास गुणवत्तायुक्त स्टे प्रदान करके उनके तनाव को कम करना चाहते हैं।”
ग्राहक ओयो के प्लेटफॉर्म पर अनेक कारणों से आते हैं, जिनमें किफायती मूल्यों पर ओयो होटल्स की उपलब्धता, कमरों की गुणवत्ता, ऐप का आसान उपयोग, पर्सनलाइज़ेशन और ओयो प्लेटफॉर्म का लचीलापन शामिल हैं। ग्राहक ओयो के 24*7 चैटबॉट यो! चैट द्वारा शीघ्रता से अपनी शंकाओं का समाधान कर सकते हैं।


