- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
पैन-इंडिया स्टार महेश बाबू को लॉकडाउन के दौरान मिल रही है अनगिनत स्क्रिप्ट
सुपरस्टार महेश बाबू न केवल दक्षिण फिल्म उद्योग में बल्कि पूरे देश में सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक हैं। वह देशभर में मौजूद अपने प्रशंसकों के बीच प्यार और प्रशंसा के पात्र है। साथ ही, महेश बाबू दक्षिणी उद्योग में सबसे अधिक फीस पाने वाले अभिनेता में से एक हैं और अपनी राष्ट्रव्यापी प्रसिद्धि एवं लोकप्रियता के कारण हर फिल्म निर्माता की पहली पसंद हैं।
वर्तमान स्थिति को देखते हुए, महामारी के कारण सम्पूर्ण देश लॉक-डाउन है ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके। कई फिल्म निर्माताओं ने इस तथ्य का फायदा उठाया है कि महेश बाबू इन दिनों घर पर हैं और पिछले एक सप्ताह में डाक के जरिये उन्हें कई स्क्रिप्ट भेज चुके हैं। चूंकि महेश बाबू घर पर वक़्त बिता रहे हैं, ऐसे में वे जानते हैं कि उनके पास स्क्रिप्ट पढ़ने का समय अवश्य होगा।
यह साबित करने के लिए काफ़ी है कि कई फिल्म निर्माता अभिनेता के साथ काम करना चाहते हैं। वह वास्तव में अद्भुत कलाकार है और स्क्रीन पर अपनी उपस्थिति के साथ हर बार दर्शकों को अपना दीवाना बना लेते है और यही वजह है कि इतने सारे फिल्म निर्माता उनके साथ काम करने की चाह रखते हैं।
महेश बाबू अपने अभिनय की चमक के साथ दर्शकों को आकर्षित करते हुए अपनी उपस्थिति के साथ स्क्रीन पर आग लगा देते हैं। अभिनेता की अपार लोकप्रियता और दर्शकों से मिलने वाला प्यार ही उनकी फिल्मों के बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर होने का कारण है।
अभिनेता वर्तमान में अपनी नवीनतम रिलीज ‘सरिलरु नीकेवरु’ के लिए खूब वाहवाही बटोर रहे है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दमदार कमाई की है। यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली महेश बाबू की लगातार तीसरी फिल्म बन गयी है जिसमें अभिनेता पहली बार एक सेना अधिकारी के अनदेखे अवतार में नज़र आये थे।


