- निखिल द्विवेदी की सफ्रॉन मैजिकवर्क्स को बड़ी कानूनी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने IMPPA का अवॉर्ड किया निरस्त
- Pratik Sehajpal on being a part of Scam 2024- The Digital Arrest Story: Worry that my mother might...
- वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन
- Symbiosis University of Applied Sciences, Indore, Felicitates Dr. Swati Mujumdar on Her Appointment as Chancellor
- सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी ऑफ एप्लाइड साइंसेज, इंदौर ने डॉ. स्वाति मुजुमदार के कुलाधिपति नियुक्त होने पर किया अभिनंदन
यूके (UK) में ‘मिर्जापुर’ का ज़बरदस्त क्रेज़ देखकर पंकज त्रिपाठी हुए दंग, एक दिलचस्प वाकया किया साझा!
साल 2018 में, मिर्जापुर ने अमेज़न प्राइम वीडियो के साथ वेब-सीरीज़ की दुनिया में अपना कदम रखा था और तभी से यह सभी के दिलों में छाया हुआ है। यह जल्द ही भारत में एकमात्र वेबसीरीज बन गयी, जिसने प्रशंसकों को बीच इस तरह का पागलपन देखा है। इतना ही नहीं, फैन्स ने दूसरे सीज़न के लिए मांग उठाना शुरू कर दिया।
त्रिपाठी ने एक दिलचस्प घटना साझा करते हुए बताया, “मैं ग्लासगो, यूके में 83′ फिल्म की शूटिंग कर रहा था। शूटिंग के दौरान लोग उस जगह के आसपास इकट्ठा हो गए और मैंने सोचा कि शायद यह इसलिए है क्योंकि वे एक भारतीय फिल्म की शूटिंग देखने के लिए उत्साहित हैं।
वह भीड़ सिर्फ भारतीयों की नहीं थी, विदेशी भी वहाँ जमा हो गए और शूटिंग पूरी करने के बाद जब मुझे उनसे मिलने का मौका मिलता था, तो वे केवल एक ही सवाल पूछते थे कि- कालीन भैया, आप स्क्रीन पर कब वापस आएंगे?”
“मैं मिर्जापुर के विशाल फैनडम को देखकर दंग रह गया, जिसने ब्रिटेन तक अपना रास्ता तय कर लिया है। जब मैं अन्य परियोजनाओं के लिए भी शूटिंग कर रहा था, तब भी क्रू मेंबर्स और आसपास के सभी लोग मिर्जापुर के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते थे।”
हम वास्तव में सोचते हैं कि मिर्जापुर का जादू दर्शकों पर इस कदर शुमार था कि उन्होंने कभी भी सीज़न 2 की मांग उठाना बंद नहीं किया। अमेज़ॅन प्राइम वीडियो का सोशल मीडिया अकाउंट और सभी कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सिर्फ एक सवाल के साथ बमबारी की गई – सीज़न 2 कब आएगा?
मिर्जापुर का दूसरा सीज़न 23 अक्टूबर 2020 में दस्तक देगा और यह निश्चित रूप से 2020 की सबसे प्रतीक्षित तारीख है। मिर्ज़ापुर पहले दिन से बुलंदियां छू रहा है, पहले सीज़न ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है और यह एक बड़ा ब्रांड बन गया है।
सीज़न 2 की घोषणा होने तक उत्सुकता एक अलग स्तर पर थी। प्रशंसकों ने एक प्रचार बनाया है जो लगभग दो वर्षों से एक ही बात पर डटे है। निस्संदेह, मिर्ज़ापुर का फैनडम अपने आप में अनोखा है।
मिर्जापुर का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है, जिसे पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह व मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित किया गया है।


